Haryana Rajya Sabha election result: हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के लिए करीब 16 घंटे की राजनीती के बाद खींचतान देखने को मिली जिसके बाद रात के समय रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध की जीत हुई है वही निर्दलीय उमीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के चलते चुनाव में क्रॉस वोटिंग और एक वोट रद्द होने के चलते घटना को पूरी तरह दिलचस्प बना दिया।
पहली नजर में पूरी तस्वीर Haryana Rajya Sabha election result

यह चुनाव चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में कुल सदस्य 90 सीटों के लिए मतदान करने वाले विधायक 88 थे जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस को एक एक सीट मिली। बता दें कि क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने का विवाद के चलते चुनाव में काफी हलचल देखने को मिली।
चुनाव में क्या हुआ खास Haryana Rajya Sabha election result
यह चुनाव थोड़ा हटकर चर्चा में रहा है इसमें मतदान प्रक्रिया सुबह ही शुरू कर दी गई थी जिसके चलते नतीजे फिर भी आधी रात को सामने आए दोनों दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। जिसके चलते यह चुनाव केवल जीत तक ही सीमित नहीं था बल्कि अपनी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति का भी संकेत माना जा रहा है।
कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई चिंता Haryana Rajya Sabha election result
चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया। पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने माना कि दो विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया। जिसके चलते उन्होंने कहा की पार्टी के लिए यह कठिन परीक्षा जैसी थी। जानकारों के मुताबिक पार्टी की अधिक असहमति आगे के लिए कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।
वोट रद्द होने से बदला समीकरण
मतदान के दौरान गोपनीयता के उल्लंघन का मामला सामने आया। इसके बाद चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस विधायक का वोट अमान्य घोषित कर दिया। हालाँकि इसके अलावा भी कई विवादित वोट को सही माना गया है। जिसके चलते देर रात तक असमजस्य की स्तिथि बानी रही और चुनाव का नतीजा आने में काफी समय लग गया।
इनेलो ने क्यों किया मतदान का बहिष्कार
इस चुनाव में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब इनेलो के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और चुनाव का बहिष्कार किया। इससे कुल वोटों की संख्या प्रभावित हुई और मुकाबला और कड़ा हो गया।
16 घंटे का पूरा घटनाक्रम Haryana Rajya Sabha election result
जैसे की पहले भी बताया है की सुबह 9 बजे मतदान शुरू और दोपहर 3:30 बजे मतदान समाप्त इसके बाद शाम को विवाद और शिकायतें दर्ज करवाई गई जिसके चलते रात 10:25 बजे चुनाव आयोग का निर्देश आया की रात 1:10 बजे परिणाम घोषित हुआ फिर यह लंबा घटनाक्रम हरियाणा की राजनीति में असामान्य माना जा रहा है।

