Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज मोबाइल पर देखें बस की लाइव लोकेशन, नहीं करना होगा इंतज़ार

Date:

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की और से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नए कदम उठाए जा रहे है। जिसके चलते इस बार फिर रोडवेज की और से परिवहन व्यवस्था को डिजिटल करने की दिशा में कार्य कर रही है। जिसके चलते अब यात्रियों को अपनी बस के टाइम टेबल के बारे में जानकारी लेने के लिए बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर चक्कर नहीं लगाने होगें। और न ही यह चिंता होगी की बस अभी आएगी या फिर चली गई है। Haryana Roadways

परिवहन विभाग की नई योजना के तहत अब हरियाणा रोडवेज की बसों में जियो ट्रैकिंग सिस्टम और GPS डिवाइस लगाए जा रहे हैं। इस तकनीक के जरिए यात्री घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन पर बस की सटीक लोकेशन और टाइम-टेबल देख सकेंगे।

आपके मोबाइल में होगा पूरा टाइम-टेबल Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज मोबाइल पर देखें बस की लाइव लोकेशन, नहीं करना होगा इंतज़ार
Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज मोबाइल पर देखें बस की लाइव लोकेशन, नहीं करना होगा इंतज़ार

अब से पहले अक्सर देखने को मिलता है की ग्रामीण बस के इंतज़ार में ग्रामीण या फिर मुख्य हाईवे पर कई घंटे खड़े रहते है। लेकिन अब यह नई रियल टाइम लोकेशन व्यवस्था शुरू होने से इस बात की जानकारी मिल पाएगी की कौन से बस इस समय कहा पर है और किस समय तक कहा पहुंचेगी। Haryana Roadways

बस की रियल-टाइम लोकेशन पता होने से यात्री अपने घर से तभी निकलेंगे जब बस आने वाली होगी। देर शाम या रात के समय सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम साबित होगी, क्योंकि उनके परिजन भी बस की लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। मोबाइल स्क्रीन पर बस की गति और अगले ठहराव की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

फिर से शुरू हुई ऑनलाइन सीट बुकिंग 

डिजिटलीकरण की इस लहर में विभाग ने एक और पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों से बंद पड़ी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा को दोबारा बहाल कर दिया गया है। अब यात्री लंबी दूरी के रूट्स के लिए पहले से ही अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, जयपुर और पांवटा साहिब जैसे व्यस्त रूटों पर शुरू की गई है। यात्री हरियाणा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसी भी समय अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इससे त्यौहारों या छुट्टियों के सीजन में होने वाली मारामारी से निजात मिलेगी।

क्यों जरूरी था यह बदलाव Haryana Roadways

परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों और अन्य निजी परिवहन सेवाओं से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच हरियाणा रोडवेज को अपनी सेवाओं में सुधार करना अनिवार्य था। GPS ट्रैकिंग से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि विभाग भी अपने ड्राइवरों और बसों की निगरानी बेहतर ढंग से कर पाएगा। Haryana Roadways

इससे बसों के ठहराव या रूट डायवर्जन जैसी शिकायतों पर भी लगाम लगेगी। आने वाले दिनों में इस सेवा को मोबाइल ऐप के माध्यम से और अधिक सरल बनाने की योजना है, जिससे ग्रामीण अंचल के लोग भी आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related