Haryana Roadways timetable: हरियाणा रोडवेज टाइमटेबल ऑनलाइन, घर बैठे देखें बस समय

Date:

Haryana Roadways timetable: हरियाणा रोडवेज की और से अब नई सुविधा शुरू की गई है जिसके चलते यात्री बिना बस स्टैंड पर जाए सफर के बारे में योजना बना सकता है। इसके लिए आपको रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बस का समय कर कहा से कहा तक जाना है यह जानकारी लिखनी होगी जिसके चलते आप बस के टाइम टेबल के बारे में ट्रेन की तरह ही पता कर सकेंगे।

इस सुविधा से यात्रियों को लम्बी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी। राज्य परिवहन विभाग की यह नई पहले सुविधा से यात्रियों का समय भी बचेगा और परेशानी भी नहीं होगी।

हरियाणा रोडवेज टाइमटेबल अब ऑनलाइन उपलब्ध Haryana Roadways timetable

Haryana Roadways timetable: Haryana Roadways timetable online, check bus timings sitting at home
Haryana Roadways timetable: Haryana Roadways timetable online, check bus timings sitting at home

जैसे की पहले भी बताया गया है कि अब हरियाणा में बस यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब कौन सी बस किस समय पर कहा होगी इस सारी बात की जानकारी यात्रियों को ऑनलाइन मिलेगी जिसके चलते अब यात्रियों को बस स्टैंड के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें और न ही पूछ ताछ की लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।

राज्य परिवहन विभाग ने एक आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है, जहां से यात्री बसों के समय और रूट की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रा की योजना बनाना आसान हो गया है।

वेबसाइट पर क्या जानकारी मिलेगी

यह वेबसाइट यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई है इसमें बस का निर्धारित समय और किस शहर से किस शहर तक सेवा उपलब्ध है इसके बारे में जानकारी मिलेगी और बस के प्रस्थान और पहुंचने का समय के साथ ही संभावित रूट की जानकारी भी इस वेबसाइट पर दी जाएगी। इसे यात्रियों को किस समय पर कोनसी बस पकड़नी है और किस समय तक अपने सही स्थान पर पंहुचा जाएगा इस बारे में साफ जानकारी मिलेगी। Haryana Roadways timetable

यात्रियों के लिए क्यों है यह सुविधा महत्वपूर्ण

हरियाणा रोडवेज में हर रोज लाखों यात्री यात्रा करते है नौकरी से पढाई तक सभी ज्यादातर हरियाणा रोडवेज पर ही निर्भर है। जिसके चलते यात्रियों को पहले काउंटर पर लम्बी लाइन लगनी पड़ती थी। और सही समय पर कई बार जानकारी न मिलने से यात्री को असुविधा होती थी। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल टाइमटेबल से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बनाई जा सकेगी।

डिजिटल सेवाओं की ओर बढ़ता परिवहन विभाग

पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा परिवहन विभाग ने कई ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की हैं। ऑनलाइन टाइमटेबल भी उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिल रही है, बल्कि बस सेवाओं की जानकारी अधिक पारदर्शी और सुलभ हो रही है। आगे चलकर इस प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग और लाइव ट्रैकिंग जैसी सेवाएं भी जोड़ी जा सकती हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन और अधिक आधुनिक बन सकेगा।

ऐसे करें टाइमटेबल चेक

यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से जानकारी देख सकते हैं सबसे पहले अपनी यात्रा का शहर और गंतव्य चुनें इसके उपरांत बस के समय और रूट की जानकारी तुरंत देखें यह प्रक्रिया कुछ ही समय में पूरी हो जाएगी और कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। Haryana Roadways timetable

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related