Haryana : हरियाणा के जींद जिले के उचाना सिविल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी (स्वास्थ्य अनुबंधित कर्मचारी ) सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू की प्रदेश कमेटी की बैठ का आयोजन किया गया। इसमें पहले से गठित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी को भंग कर नई प्रदेश कमेटी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सिरसा से सुमित्रा को प्रधान नियुक्त किया गया तो वहीं दीपक तंवर भिवानी को वरिष्ठ प्रधान बनाया गया। उप प्रधान पद के लिए विजय कुमार यमुनानगर, प्रमोद कुमार अंबाला सरबजीत सिंह पलवल कोषाध्यक्ष पद के लिए, कर्मवीर सिंह भिवानी नव-योग करनाल प्रदेश प्रेस प्रवक्ता, मंगत राम कैथल प्रदेश महासचिव सोनू बूरा जींद, प्रदेश ऑडिटर भीम सिंह सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सलाहकार के रूप में संजीव दादरी, सोहनलाल यमुनानगर, राजू सोनीपत, भारत फतेहाबाद, किरण फरीदाबाद, अजमेर हिसार को जिम्मेदारी सौंप गई। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक की अध्यक्षता सुमित्रा सिरसा ने की। इसमें कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
Haryana : स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ये रखी मांगें
- कर्मचारियों ने मांग की कि टैक्नीकल पोस्ट के कर्मचारियों को टैक्नीकल ग्रेड में रखकर वेतन में वृद्धि की जाए।
- सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के फैसलों की पालना करते हुए कच्चे कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए।
- जो कर्मचारी HKRNL के गठन से पहले सेवा में थे, उन सभी कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा दी जाए। बेशक कोई कर्मचारी पांच साल से काम कर रहा हो या फिर उससे पहले।
- सीएम की घोषणा की अनुसार साल में दो बार वेतन में वृद्धि की जाए।
- कर्मचारियों की एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर पॉलिसी पोर्टल को लागू किया जाए, ताकि कर्मचारियों को एक जिले से दूसरे जिले में आने में असुविधा नहीं हो।
- अनुबंधित कर्मियों, HKRNL कर्मियों को दूसरे जिलो में डेपूटेशन पर भेजा जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए। सरकार इस फैसले को तुरंत वापस लेते हुए दूसरे जिलों की डेपूटेशन को रद्द करने का काम करे।

