Haryana UP Special Train: हरियाणा में ट्रैन से यात्रा करने वाले यात्रिओं की अब मौज होने वाली है क्योंकि अब हरियाणा से नै ट्रैन शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला गर्मी के समय में पयर्टन स्थल पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। Haryana UP Special Train
क्योंकि गर्मियों में स्कूलों की छुटियाँ होने के कारण सभी एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने के लिए निकलते है। इसी के चलते अब अम्बाला कैंट से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रैन चलने का फैसला लिया गया है जिसके चलते अब अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह नई विशेष सेवा 17 जुलाई तक जारी रहेगी।
समय सारणी और रूट के बारे में जानकरी Haryana UP Special Train

ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने समय सारणी स्पष्ट कर दी है। ट्रेन नंबर 05301 प्रत्येक गुरुवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के स्टेशनों से होते हुए रात 9:12 बजे सोनीपत पहुंचेगी और रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पर अपना सफर पूरा करेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन तड़के 3:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी और उसी रात 11 बजे मऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। इस शेड्यूल से यात्रियों को रात के समय सफर करने का बेहतर विकल्प मिलेगा।
वेटिंग लिस्ट से मिलेगी खत्म, कंफर्म होगी सीट Haryana UP Special Train
अक्सर देखा जाता है कि अप्रैल से जुलाई के बीच यूपी की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच जाती है। सोनीपत और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में काम करने वाले हजारों लोग इस दौरान अपने गांव लौटते हैं। Haryana UP Special Train
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से नियमित गाड़ियों पर भार कम होगा। इससे न केवल वेटिंग लिस्ट छोटी होगी, बल्कि जो लोग आखिरी समय में सफर का प्लान बना रहे हैं, उन्हें भी कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। पर्यटकों के लिए भी यह ट्रेन यूपी के पूर्वांचल हिस्से से जुड़ने का एक सुगम जरिया बनेगी।
नई ट्रैन के लाभ
चिलचिलाती गर्मी और छुट्टियों के सीजन में रेलवे ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जैसे की पहले भी बताया गया है कि अंबाला कैंट से यूपी के मऊ जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जो जीटी रोड बेल्ट के प्रमुख शहरों सोनीपत, पानीपत और करनाल के यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे अब कंफर्म टिकट की मारामारी कम होने की उम्मीद है।

