Haryana Vegetable Subsidy: हरियाणा के किसानों को सब्जियों की खेती पर 25,000 रुपये तक की आर्थिक मदद

Date:

Haryana Vegetable Subsidy: हरियाणा के खेतों में अब सिर्फ गेहू और धन ही नहीं कई और फसलें भी नजर आएगी। जिसके चलते सरकार की और से कई प्रयास किये जा रहे है। अब किसान पारंपरिक खेती के चक्र से बाहर निकलकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सब्जी की खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मोटी सब्सिडी दे रही है, जिससे खेती की लागत कम होगी और मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा। Haryana Vegetable Subsidy

सब्सिडी में किसे मिलेगा कितना फायदा Haryana Vegetable Subsidy

Haryana Vegetable Subsidy: हरियाणा के किसानों को सब्जियों की खेती पर 25,000 रुपये तक की आर्थिक मदद
Haryana Vegetable Subsidy: हरियाणा के किसानों को सब्जियों की खेती पर 25,000 रुपये तक की आर्थिक मदद

सरकार ने इस योजना के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अनुदान की राशि तय की है। योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों को नकदी फसलों की ओर मोड़ना है। जिसके चलते सामान्य वर्ग के किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि अनुसूचित जाति के किसान दलित वर्ग के किसानों के लिए सरकार ने और भी उदार रुख अपनाते हुए 25,000 रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान किया है। Haryana Vegetable Subsidy

एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि के लिए इस सरकारी अनुदान का लाभ उठा सकता है। यानी अगर कोई किसान 5 एकड़ में सब्जी उगाता है, तो उसे एक लाख रुपये से ज्यादा की सीधी मदद मिल सकती है।

गिरते भूजल स्तर के बीच सब्जी का महत्व Haryana Vegetable Subsidy

हरियाणा के कई जिलों में डार्क जोन की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में धान जैसी फसलों के मुकाबले सब्जियां कम पानी में तैयार हो जाती हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सूक्ष्म सिंचाई और टपका प्रणाली को अपनाकर किसान न केवल पानी बचा रहे हैं, बल्कि उनकी पैदावार की गुणवत्ता भी बेहतर हो रही है।

आवेदन की प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ का नियम

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल रखा है। सब्सिडी की राशि बिचौलियों के बजाय सीधे किसान के बैंक खाते में जाएगी। इच्छुक किसानों को बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hortharyana.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। मेरी फसल-मेरा ब्योरा आवेदन से पहले किसान का अपनी फसल का ब्योरा ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य है। Haryana Vegetable Subsidy

आवेदन के समय परिवार पहचान पत्र (Family ID), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज (जमाबंदी/फरद) साथ रखें।याद रखें, विभाग की यह योजना ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के सिद्धांत पर आधारित है। यानी जो किसान पहले आवेदन करेगा, उसे बजट की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related