Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ा तापमान, 16 फरवरी तक मौसम शुष्क

Date:

Haryana Weather:  हरियाणा में फरवरी के शुरू से ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई थी। जिसके चलते अब माह के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मौसम विभाग जे मुताबिक अब प्रदेश के कई हिस्सों में हलकी बारिश हो सकती है लेकिन धुप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है।

हालाकिं 16 फरवरी से पहले हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते मौसम शुष्क रहेगा। कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते अब सर्दी धीरे धीरे समाप्त हो रही है और गर्मी बढ़ रही है।

हरियाणा में मौसम का बदला रुख, तापमान में बढ़ोतरी Haryana Weather

Haryana Weather: Temperature rises in Haryana, dry weather till February 16
Haryana Weather: Temperature rises in Haryana, dry weather till February 16

तापमान में वृद्धि के चलते हरियाणा के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते सुबह हलकी ठंढ और दिन में गर्मी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस साल फरवरी में ही तेजी से तापमान बदलने के संकेत मिले है। जानकारों के मुताबिक यह बदलाव बसंत के मौसम और जल्दी से बदल रहे जलवायु परिवर्तन के कारण हुए है।

16 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं 

IMD भारत के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही शुष्क रहने वाला है जिसके चलते आसमान भी साफ रहेगा। तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। Haryana Weather

हरियाणा मौसम अपडेट के अनुसार

हरियाणा मौसम विभाग से मिले अपडेट के मुताबिक 16 फरवरी तक वर्षा के कोई संकेत नहीं जबकि धूप तेज रहने की संभावना बताई जा रही है। सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम के कारण तापमान में उतार चढ़ाव सामान्य बात है और फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही। Haryana Weather

किन शहरों में कितना रहा तापमान

जानकारी के मुताबिक कुछ शहरों में तापमान 25 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है जिसके चलते फरीदाबाद में अधिकतम तापमान लगभग 26.8 डिग्री दर्ज हुआ और नूंह और भिवानी में तापमान करीब 26.6 डिग्री रहा है इसके अलावा हिसार में पारा 25.9 डिग्री तक पहुंचा गया है। चंडीगढ़ में लगभग 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रात के तापमान में भी बदलाव

रात के समय पहले जैसी ठंड अब महसूस नहीं होती। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कुल मिलाकर रात का मौसम अब पहले की तुलना में कम ठंडा है। Haryana Weather

क्यों बदल रहा है मौसम

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी में तापमान का धीरे धीरे बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन इस बार गर्माहट कुछ पहले महसूस होने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि शुष्क मौसम और बढ़ता तापमान फसलों के लिए सामान्य स्थिति है, लेकिन लंबे समय तक बारिश न होने से कुछ क्षेत्रों में नमी की कमी हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related