Haryana Weather: हरियाणा में तापमान 37 डिग्री पार, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगतार वृद्धि देखने को मिल रही है ऐसे ही अब कई जिलों में तापमान सामान्य से कही अधिक पहुंच गया है। जैसे महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे ही अब आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बादल छाने की संभावना बनी रहेगी। जिसके चलते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana Weather

मौसम विभाग और कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है, जबकि 12 से 14 मार्च के बीच बादल और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में तेजी से बढ़ा तापमान Haryana Weather

Haryana Weather:  हरियाणा में तापमान 37 डिग्री पार, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना
Haryana Weather: हरियाणा में तापमान 37 डिग्री पार, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना

जैसे की पहले भी बताया गया है कि अब लगातर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वही कल राज्य में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। जिसके चलते सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के करीब 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सुबह के समय न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। Haryana Weather

कल के तापमान आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे है इसमें महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग 37.1 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है ऐसे ही पानीपत और हिसार में न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री जबकि अंबाला में सुबह का तापमान करीब 18 डिग्री भी दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। Haryana Weather

इसी के चलते प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मौसम कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद है इसमें मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 11 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है जबकि गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना इसके अलावा 12 से 14 मार्च के बीच बादल छाने की स्थिति बनी रहेगी। और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

मार्च के मध्य में फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 मार्च के आसपास एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में फिर से बारिश की संभावना बन सकती है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश रबी फसलों के लिए कुछ क्षेत्रों में फायदेमंद हो सकती है, हालांकि अधिक वर्षा से नुकसान की आशंका भी रहती है। Haryana Weather

बढ़ती गर्मी के साथ खराब हो रहा वायु गुणवत्ता स्तर

गर्मी के साथ साथ हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। हालिया आंकड़ों के अनुसार अभी फरीदाबाद में AQI लगभग 320 है जबकि गुरुग्राम में AQI करीब 198 और अंबाला में AQI लगभग 206 रहा है दिल्ली में AQI करीब 213 तक अभी भी है। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ता तापमान, धूल और प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related