Haryana Weather Today: हरियाणा के मौसम में लगातार उतराव चढाव देखने को मिल रहा है इसी के चलते अब फिर मौसम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक बदलाव देखने को मिला है। जिसके चलते राज्य में करीब 3.4 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। कई जिलों में हलकी बारिश भी दर्ज की गई है अम्बाला में ओलावृष्ट के साथ रात के समय बारिश हुई है। Haryana Weather Today
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस बदलाव के चलते आस पास के क्षेत्र पंजाब चंडीगढ़ और दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
हरियाणा में मौसम बदला, तापमान में दर्ज हुई गिरावट Haryana Weather Today

कल रविवार को हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल है जिसके चलते दिन भर बादल छाए रहने के चलते कुछ जिलों में रुक रुक कर हल्की बारिश भी हुई है। जिसके चलते मौसम अचानक बादल गया है। दिन भर बादल रहने के कारण तापमान में एकदम गिरावट दर्ज की गई है। Haryana Weather Today
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल, बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार
जैसे की पहले भी बताया है कि पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में लगभग 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज कि गई है वही कई जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का प्रभाव रहा है नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवा की गति सामान्य से तेज दर्ज की गई।
उत्तर हरियाणा के जिलों में आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला सहित उत्तर हरियाणा के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते कुछ स्थानों पर गरज के साथ बादल और तेज हवा के झोंके के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
पंजाब और चंडीगढ़ में भी दिखा मौसम का असर
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब और चंडीगढ़ में भी स्पष्ट दिखाई दिया। कई इलाकों में बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की खबरें सामने आईं। जिसके चलते करीब 6 डिग्री तापमान में कमी दर्ज कि गई है। जिसके चलते मार्च महीने में पहली बार तापमान औसत से करीब 3 डिग्री कम है। जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

