Haryana Weather Today: मार्च के महीने की शुरुआत से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है जहा शुरू में तापमान में करीब 5 डिग्री समान्य से बहदोटरी दर्ज की गई थी वही अब बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे ही अब उतर भारत में मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी में 21 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather Today
जिसके चलते पश्चिमी विक्षोभ शुरू होने से 72 घंटों के भीतर दिल्ली-NCR से लेकर बिहार और हरियाणा तक आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का तांडव देखने को मिल सकता है। Haryana Weather Today
80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं Haryana Weather Today

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक शक्तिशाली साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची है। इसके प्रभाव से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है, जो जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं।
हरियाणा और पंजाब: किसानों की बढ़ी धड़कनें, ओलावृष्टि का साया
हरियाणा और पंजाब के अन्नदाताओं के लिए यह अलर्ट किसी बड़ी चिंता से कम नहीं है। पिछले कुछ दिनों में हुई छिटपुट ओलावृष्टि ने पहले ही गेहूं की पकी फसल को नुकसान पहुंचाया है, और अब दोबारा मौसम बिगड़ने की आहट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इसी के चलते खतरे की घंटी: 19 से 22 मार्च के बीच दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। Haryana Weather Today
नुकसान का डर: 60 से 80 किमी की रफ्तार वाली हवाएं न केवल फसलों को बिछा सकती हैं, बल्कि पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों को भी उखाड़ सकती हैं। प्रशासन की सलाह: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे पक्के ढांचों की शरण लें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
दिल्ली-NCR: धूल भरी आंधी और ट्रैफिक की चुनौती
देश की राजधानी और आसपास के इलाकों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में 19 और 20 मार्च को मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। कड़कती बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
जहां एक ओर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने से चिलचिलाती धूप से सुकून मिलेगा, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। दफ्तर जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

