Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी में बढ़ा तापमान, पलवल सबसे गर्म जिला दर्ज

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में अब गर्मी में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है हालाकिं शुरू में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब कल 21 फरवरी को फिर से तापमान में करीब 1.6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि पलवल में यह पारा दिन के समय 29 डिग्री तक भी पहुंच गया था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में तापमान में और बढ़ोतरी और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

पलवल में सबसे अधिक तापमान, कई जिलों में बढ़ी गर्मी Haryana Weather

Haryana Weather: Temperatures rise in Haryana in February, Palwal recorded as the hottest district
Haryana Weather: Temperatures rise in Haryana in February, Palwal recorded as the hottest district

हरियाणा के कई जिलों में अब गर्मी महसूस होने लगी है लेकिन पलवल सबसे गर्म दर्ज किया गया है यहाँ का दिन के समय तापमान 29 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। जिसके चलते अन्य जिलों में भी तापमान कम नहीं है अन्य जिलों की बात करें तो नारनौल में लगभग 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, Haryana Weather

वही नूंह में करीब 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और गुरुग्राम में 26 से 27 डिग्री तापमान और हिसार में भी लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहा हालाकिं अंबाला और करनाल में करीब 25.5 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा इसके अलावा रोहतक, भिवानी और सिरसा जैसे क्षेत्रों में भी तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच बना रहा।

सुबह ठंडक, दोपहर में तेज धूप का असर Haryana Weather

फरवरी के शुरू से ही ऐसा मोसन देखने को मिल रहा है की सुबह और रात में ठंड़ और दिन के समय धुप के कारण गर्मी महसूस होती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजीव त्यागी से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी के अंत में तापमान बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया है, जो मौसम के बदलते पैटर्न का संकेत हो सकता है। Haryana Weather Today

मौसम विभाग ने दिया शुष्क मौसम का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में मौसम साफ रहने की सम्भावना है जिसके चलते बारिश की संभावना न के बराबर बताई जा रही है। हालाँकि तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखी गई। इसमें अम्बाला भी शामिल है जहा सुबह धुंध देखी गई है हिसार में दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर तक पहुंच गई थी।

किसानों और आम लोगों पर क्या होगा असर

तापमान में बढ़ोतरी का असर केवल आम लोगों पर ही नहीं बल्कि कृषि पर भी पड़ सकता है। हरियाणा में इस समय गेहूं और सरसों की फसल महत्वपूर्ण अवस्था में होती है। कृषि जानकारों के मुताबिक यदि तापमान अचानक तेजी से बढ़ता है, तो गेहूं की पैदावार पर असर पड़ सकता है, खासकर दाना बनने के समय।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related