Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का हाई अलर्ट 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश के साथ गिरेगा पारा

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च के महीने के समाप्ति के साथ ही मौसम ने भी कड़वाहट ले ली है जिसके चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है ऐसे ही पश्चिमी विक्षोभ ने भी राज्य में दस्तक दे दी है। जिससे गर्मी कम हुई है और पारा अचानक से लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली 30 तारीख को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा और बारिश की संभावना बताई जा रही है।

60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं: येलो अलर्ट जारी Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का हाई अलर्ट 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश के साथ गिरेगा पारा
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का हाई अलर्ट 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश के साथ गिरेगा पारा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा और NCR के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नारनौल जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

29 मार्च के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हवा के दबाव में बदलाव आया है। यही वजह है कि अचानक तेज हवाओं और बिजली कड़कने जैसी स्थितियां बन रही हैं।

तापमान में गिरावट Haryana Weather

शुक्रवार को हुई छिटपुट बारिश के बाद हरियाणा के औसत तापमान में लगभग 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जहां कुछ दिन पहले पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच रहा था, वहीं अब यह 29 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। वही भिवानी में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। Haryana Weather

जबकि चंडीगढ़, अंबाला और करनाल में ठंडी हवाओं के चलते मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। दोपहर के समय धूप निकलने से उमस महसूस की जा रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं फिर से राहत दे रही हैं।

गेहूं की फसल पर संकट

यह मौसम आम शहरी के लिए भले ही सुहावना हो, लेकिन अन्नदाता के लिए किसी आफत से कम नहीं है। हरियाणा में इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम शुरू होने वाला है। 50-60 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गेहूं की खड़ी फसल को जमीन पर बिछा सकती हैं, जिससे दाना काला पड़ने और पैदावार घटने का डर है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 31 मार्च से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा, हालांकि पूरी तरह धूप खिलने में 1 अप्रैल तक का समय लग सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related