Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का तगड़ा पलटवार: अगले 48 घंटे बारिश और 60 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

Date:

Haryana Weather:  हरियाणा में मार्च के अंत तक आते आते मौसम में लगातार कड़वाहट देखने को मिल रही है ऐसे में पिछले कुछ दिनों से तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। मार्च के शुरू में जहा तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था वही अंत तक आते आते सामान्य से कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते मौसम ने एकदम से यू-टर्न ले लिए है। इसी के चलते पश्चिमी विक्षोभ के सकतिया होने से प्रदेश के आसमान पर बादल छा गए है। जिसके चलते तेज हवा ओर बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न केवल मेघ बरसेंगे, बल्कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

पारे में गिरावट Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का तगड़ा पलटवार: अगले 48 घंटे बारिश और 60 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का तगड़ा पलटवार: अगले 48 घंटे बारिश और 60 की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

शनिवार तक हरियाणा के कई जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच चुका था। नूंह-मेवात में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और भिवानी में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक था। हालांकि, रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अंबाला में सुबह का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर में यह न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। वहीं, 30 मार्च को विशेष रूप से पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

किसानों के लिए सिंचाई पर रोक की सलाह

यह मौसम आम लोगों के लिए सुहावना हो सकता है, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। गेहूं की कटाई का समय नजदीक होने के कारण तेज हवाएं और बारिश फसल को बिछा सकती हैं, जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ने का डर है। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खेतों में सिंचाई फिलहाल न करें। फसलों पर किसी भी तरह के कीटनाशक का छिड़काव अभी टाल दें, क्योंकि बारिश से दवा धुल जाएगी और मेहनत बेकार जाएगी।

प्रदूषण का स्तर Haryana Weather

एक ओर जहाँ बारिश से धूल बैठने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के बड़े शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी चिंताजनक बना हुआ है। आज सुबह फरीदाबाद में AQI 214 और गुरुग्राम में 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली 179 के मुकाबले हरियाणा के इन औद्योगिक शहरों की हवा अधिक प्रदूषित पाई गई है, हालांकि अंबाला में 122 के स्कोर के साथ स्थिति कुछ बेहतर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related