Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, गुरुग्राम में 35°C दर्ज

Date:

Haryana Weather Today 6 March: मार्च के महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी में भी काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में हरियाणा के कई जिलों का तापमान तो काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

जो समान्य से काफी अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर 7 मार्च के बाद देखने को मिल सकते है। जिसके चलते कुछ हिस्सों में बदल भी दिखाई देंगें। आमतौर पर इस समय हल्की ठंड और सुहावना मौसम रहता है, लेकिन इस बार तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

हरियाणा के कई जिलों में बढ़ा तापमान Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, गुरुग्राम में 35°C दर्ज
Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, गुरुग्राम में 35°C दर्ज

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को राज्य में तापमान अधिक दर्ज किया गया है। जिसके चलते करीब 1 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी एक ही दिन में हो गई है। जिसके चलते औसत तापमान से करीब 7 डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

कुछ प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान

हरियाणा के कुछ शहरों में तापमान इसमें गुरुग्राम 35°C है जबकि भिवानी 34.5°C तापमान है नारनौल 34°C, हिसार 33.7°C, चंडीगढ़ 33.1°C, अंबाला 32.6°C, रोहतक 32.3°C, पलवल 32.7°C, करनाल 31.4°C तापमान दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से साफ है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही राज्य में गर्मी सामान्य से ज्यादा महसूस की जा रही है।

तेज धूप के कारण बढ़ी गर्मी

5 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान पूरी तरह साफ रहा और पूरे दिन तेज धूप निकली। इसी वजह से दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया। दोपहर के समय कई शहरों में लोगों को बाहर निकलने में परेशानी महसूस हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और कम नमी के कारण तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डागर के अनुसार 8 मार्च तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा, लेकिन बीच बीच में बादल दिखाई दे सकते हैं। 7 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का हल्का प्रभाव देखने को मिल सकता है जिससे हवा की दिशा में बदलाव संभव है। हालांकि दिन के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

किसानों और आम लोगों पर असर

मौसम में अचानक बढ़ती गर्मी का असर खेती और दैनिक जीवन दोनों पर पड़ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Rewari Narnaul Railway: रेवाड़ी फुलेरा रेल लाइन दोहरीकरण से दक्षिण हरियाणा को राहत

Rewari Narnaul railway: हरियाणा में रेल नेटवर्क को और मजबूत...

Holi Faag : जींद में होली फाग पर 30 जगह हुए झगड़े, 40 से ज्यादा घायल

Holi Faag : जींद। जिलेभर में होली का पर्व...

Kaithal Crime: कैथल में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया बड़ा कारनामा

Kaithal Crime: हरियाणा के कैथल जिले में शादी के...

Mankirt Aulakh live show: गुरुग्राम में पंजाबी गायक मनकीरत औलख के शो में हंगामा

Mankirt Aulakh live show: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में होली...