Haryana Weather Today: हरियाणा में अब मार्च के शुरू में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले सप्ताह में ही तापमान 33 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। जिसके चलते राज्य का पलवल जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब आगे 2 से 3 दिन ऐसे ही मौसम शुष्क रहने वाला है। जबकि कई स्थानों पर हल्के बदल देखने को मिलेगें। यह स्थिति साफ आसमान और तेज धूप के कारण बनी है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ गया है।
सात शहरों में 33 डिग्री पार, पलवल सबसे गर्म Haryana Weather Today

अब रात के समय में भी तापमान में वृद्धि होने लगी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य के अलग अलग जिलों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा है इसमें पलवल में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है जबकि भिवानी में 34.2 डिग्री और नूंह में 33.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वही हिसार और नारनौल में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है और महेंद्रगढ़ में 33.4 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। वही गुरुग्राम क्षेत्र में 33 डिग्री से अधिक है।
वर्तमान समय के अनुसार औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक रहा, जो मार्च के पहले सप्ताह के लिए उल्लेखनीय माना जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 8 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखाई दे सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल कम है।
रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर
जैसे की पहले भी बताय है कि अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ऐसे में केवल दिन ही नहीं, रात का तापमान भी औसत से अधिक दर्ज किया गया है। जिसके चलते करनाल में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और गुरुग्राम में 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है वही चंडीगढ़ में 13.8 डिग्री और रोहतक में 15.8 डिग्री , हिसार में 16.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जो औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री अधिक रहा।
क्यों बढ़ रही है गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान, कम आर्द्रता, और उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं होने के कारण तेजी से गर्मी बढ़ रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री के पार जा सकता है। जलवायु वैज्ञानिकों का मानना है कि हाल के वर्षों में मार्च महीने में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होना एक उभरती प्रवृत्ति बनती जा रही है।

