Haryana weather update : हरियाणा में मानसून का अंदाज झमाझम बरसात से कायम है, जिसके तहत हरियाणा में मौसम सुहाना बना हुआ है। हरियाणा में आज 3 जिलों में तेज बरसात होने की आशंका है। इन जिलों में फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।
कल यानी रविवार को भी बरसात की आशंका कम है, मगर सोमवार यानी 11 अगस्त से मौसम फिर से करवट लेगा। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बरसात देखने को मिल सकती है। पाठकों बता दें कि इस मानसून सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में हुई है, यहां आंकड़ा सवा 600 एमएम तक पहुंच गया है।
अगले 3 दिनों का मौसमी मिजाज जानें
10 अगस्त: IMD के मुताबिक रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।
11 अगस्त : सोमवार को राज्य के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की आशंका है, जिस कारण इन जिलों में बरसात का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25 प्रतिशत बरसात का अनुमान है। इसके अतिरिक्त हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।
12 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।