Haryana weather update : हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें दो जिलों मेवात और पलवल में ज्यादा जबकि बाकी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं सात जिलों में मौसम साफ रहेगा और यहां बारिश के आसार नहीं हैं। 10 अगस्त के बाद फिर से मौसम करवट लेगा और पूरे प्रदेश में बारिश होगी। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार शुक्रवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश के आसार बने रहेंगे जबकि जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम सामान्य रहेगा।
IMD के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 7 अगस्त तक औसतन 243 एमएम बारिश होनी चाहिए थी,लेकिन प्रदेश में 285.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 627.3 mm दर्ज की गई है,जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 151 एमएम और जींद में 155.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अब तक चार जिलों यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ में ही 400 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है, जिसे सामान्य बारिश कहा जा सकता है। सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, करनाल, कैथल, जींद, फरीदाबाद और अंबाला में सामान्य से कम बारिश हुई है। 11 अगस्त से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बनेगी।
Haryana weather update : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 307.4 एमएम
भिवानी — 194.1 एमएम
चरखी दादरी— 385.0 एमएम
फरीदाबाद — 262.5 एमएम
फतेहाबाद — 165.9 एमएम
गुरुग्राम — 346.5 एमएम
हिसार — 244.8 एमएम
झज्जर — 381.5 एमएम
जींद — 155.9 एमएम
कैथल — 151.0 एमएम
करनाल — 236.7 एमएम
कुरुक्षेत्र — 387 एमएम
महेंद्रगढ़ — 546.5 एमएम
नूंह — 457.8 एमएम
पलवल — 305.5 एमएम
पंचकूला — 253.9 एमएम
पानीपत — 240.7 एमएम
रेवाड़ी — 417.7 एमएम
रोहतक — 387.8 एमएम
सिरसा — 154.7 एमएम
सोनीपत — 223.4 एमएम
यमुनानगर — 627.3 एमएम
आगे कैसा रहेगा मौसम
8 अगस्त : मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में बारिश की संभावना नहीं है।
9 अगस्त : पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
10 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिले के 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हैं। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा।