Haryana weather update : हरियाणा में दोबारा से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Date:

Haryana weather update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज यानि वीरवार को हरियाणा में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सुबह से हिसार और पानीपत में बारिश हो रही है, अंबाला में भी रात को काफी बारिश हुई हालांकि अभी यहां बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने जिन 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। इन जिलों ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

इसके अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और सोनीपत में भी बूंदाबांदी की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। हरियाणा भर में बुधवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह घने बादल छाए हुए थे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर को कुछ देर धूप निकली। उसके बाद शाम को मौसम ने दोबारा करवट ली और जींद व आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। जुलाना में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिले में इस मानसून के सीजन में सामान्य से कम वर्षा हुई है। जिससे धान की फसल की बढ़वार पर भी असर पड़ा है।

वर्षा की कमी के चलते के चलते किसानों को धान की फसल में ट्यूबवेल के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है। हालांकि सुंदर ब्रांच और हांसी ब्रांच नहर में बरसाती पानी आया हुआ है। एक माह से ज्यादा समय से नहर में पानी है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली हुई है। जिले में पिछले साल करीब 1.90 लाख हेक्टेयर में धान की फसल थी। लगातार घट रहे कपास के रकबे के चलते इस बार जिले में धान का रकबा 1.95 लाख हेक्टेयर पहुंचने की संभावना है।

Haryana weather update : : मानसून की सक्रियता बढ़ने से वर्षा की उम्मीद
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश कुमार ने बताया कि दोबारा प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से वर्षा की संभावना बनी हुई है। आगामी दिनों में जिले में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related