Haryana Weather: 23 फरवरी से हरियाणा में मौसम बदलेगा, बारिश की संभावना

Date:

Haryana Weather: फरवरी में हरियाणा के मौसम में काफी उतराव चढाव देखने को मिले है जिसके चलते अब फिर कुछ जिलों में हलकी बारिश के साथ तापमान में गिरावट की सम्भावना दर्ज की जा रही है। हालाँकि अभी हरियाणा में सुबह ठंड और दोपहर की धुप बढ़ गई है जिसके चलते राज्य में ठंड गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है।

अब 23 से 24 तारिक को कई हिस्सों में बूंदा बांदी होने की संभावना जताई जा रही है हलाकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी तेजी देखने को मिली है अब राज्य में करीब 30 डिग्री के आस पास तापमान पलवल में दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक नारनौल में दर्ज किया गया है।

हरियाणा में मौसम का हाल Haryana Weather

Haryana Weather: Weather will change in Haryana from February 23, possibility of rain
Haryana Weather: Weather will change in Haryana from February 23, possibility of rain

हरियाणा में काफी समय से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है जैसे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है और दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का एहसास हो रहा है जैसे कि पहले भी बताया है कि पलवल में अधिकतम तापमान लगभग 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान करीब 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

वही अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी आने के संकेत हो रहे है और सर्दी के जाने के।

23 और 24 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब 23 और 24 फरवरी को हलकी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह और रात की ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करता है और इससे हल्की बारिश और तापमान में गिरावट होती है। Haryana Weather

25 फरवरी के बाद मौसम साफ होने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी से मौसम धीरे धीरे साफ होने लगेगा और 26 और 27 फरवरी को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। जबकि दिन के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि फरवरी के अंत तक हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी।

वायु गुणवत्ता में भी बदलाव दर्ज

हाल ही में हरियाणा और आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में रही। उदाहरण के तौर पर दिल्ली में AQI लगभग 221 दर्ज किया गया वही फरीदाबाद में AQI करीब 248 रहा है और गुरुग्राम की बात करें तो यहाँ भी AQI लगभग 217 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने पर हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi A7 लॉन्च की तैयारी में, NBTC सर्टिफिकेशन से संकेत

Redmi A7:  स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi अपने प्रीमियम फ़ोन के...

Delhi Metro schedule: दिल्ली मेट्रो 22 फरवरी को सुबह 3.30 बजे से चलेगी सेवा

Delhi Metro schedule: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की और...