Holi special train: होली के समय रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिलती है जिसके चलते सभी यात्री होली से पहले अपने घर की और जातें है और होली के बाद वापिस जॉब स्टेशन पर जातें है। जिसके चलते काफी भीड़ देखने को मिलती है। अब रेलवे ने इसी स्तिथि से निपटने के लिए कुछ विशेष ट्रैन चलाने का फैसला लिया है। Holi special train
उत्तर पश्चिम रेलवे ने रोहतक और मदार के बिच 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक स्पेशल ट्रैन चलाने का फैसला लिया है। अब रेलवे ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। नौकरी और कारोबार के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह सेवा राहत लेकर आई है।
ट्रेन का समय और संचालन विवरण Holi special train

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09639 मदार से रोहतक स्पेशल जाएगी और प्रस्थान समय मदार से शाम 4:30 बजे का होगा और आगमन का समय रोहतक 12:50 बजे रात को होगा। वही ट्रेन संख्या 09640 रोहतक से मदार स्पेशल का प्रस्थान समय रोहतक से 1:20 बजे दोपहर को होगा और आगमन समय मदार 10:35 बजे रात के समय होगा। जैसे की पहले भी बताया है कि यह व्यवस्था पुरे मार्च के महीने तक लागु रहेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जो कुछ इस प्रकार है इसमें किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर है जिससे हरियाणा के यात्रियों को भी सीधा लाभ होगा।
कोच संरचना और टिकट व्यवस्था
इस स्पेशल ट्रेन में 7 जनरल कोच लगाए गए हैं। यह पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन है। रेलवे के अनुसार अनारक्षित व्यवस्था का उद्देश्य अचानक बढ़ी मांग को तुरंत पूरा करना है ताकि सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम हो सके। होली उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है।
हर वर्ष लाखों लोग अपने गृह नगर लौटते हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्री संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनें चलाना परिचालन का अहम हिस्सा बन चुका है। रेल परिवहन के जानकारों के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें भीड़ प्रबंधन के साथ साथ राजस्व संतुलन में भी मदद करती हैं।
यात्रियों के लिए उपयोगी सलाह
होली के समय ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रियों के लिए भी विशेष सलाह दी जाती है की समय से पहले स्टेशन पहुंचें और अनारक्षित टिकट काउंटर या मोबाइल ऐप से लें इसके बाद भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त समय रखें और सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

