HSSC Police PMT Schedule: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट की तिथि का शेडूअल जारी कर दिया है। जिसके चलते पंचकूला में सेक्टर 3 में 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। HSSC Police PMT Schedule
आयोग के मुताबिक इस प्रक्रिया में पहले हफ्ते में हर रोज करीब 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। जिसके बाद में इस संख्या को बढ़कर हर रोज 3 हज़ार कर दिया जाएगा। इस भर्ती को सही समय पर पूरा करने के लिए आयोग की और से पूरा शेडूअल तैयार कर लिया गया है।
जर्मन सेंसर मशीनों से होगी हाइट-चेस्ट की नाप HSSC Police PMT Schedule

इस बार भर्ती प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाने के लिए कई आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके चलते कोई भी अभ्यर्थी चालाकी नहीं कर सकते। बता दें की अब शारीरिक माप-तौल के लिए विशेष रूप से जर्मनी से 25 सेंसर युक्त मशीनें मंगवाई गई है जो स्पष्ट जानकारी देंगी और इसमें किसी भी प्रकार की चलाकी नहीं चलेगी।
मशीन में ऐसे सेंसर है की अगर कोई भी अभ्यर्थी अपनी हाइट भड़ाकर दिखने के लिए एड़ियों को उठता है तो इसके लिए मशीन पर माप की जगह शुन्य लिखा आ जाएगा। इस मशीन के संचालन के लिए निजी कंपनी से ठेका किया गया है। PMT और PST की यह फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पुरे 85 दिन के लिए चलेगी। जिसके बढ़ सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। HSSC Police PMT Schedule
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें
इस टेस्ट प्रक्रिया में पुरे देश से करीब 2 लाख 70 हज़ार अभ्यर्थी आएगें जिनकी सुविधा को देखतें हुए परिवहन विभाग की और से कड़े इंतेज़ाम किए गए है। जिसके चलते चंडीगढ़ और पंचकूला डिपो से करीब 5 , 5 अन्य बस मंगवाई गई है। जो जीरकपुर, पंचकूला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सीधे स्टेडियम तक चक्कर लगाएंगी। स्टेडियम में व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है, साथ ही खेल विभाग से कोच भी बुलाए गए हैं। HSSC Police PMT Schedule
भर्ती का आगामी कैलेंड
आयोग का लक्ष्य है कि जुलाई महीने तक फिजिकल की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाए। इसके बाद मानसून के खत्म होते ही या जुलाई के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की इस कवायद ने प्रदेश के उन युवाओं में नई उम्मीद जगा दी है जो लंबे समय से वर्दी पहनने का इंतज़ार कर रहे थे।

