Hydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन का सोनीपत रूट पर परफार्मेंस एक बार फिर प्रभावित हो गया है। ट्रेन के इंजन में हाइड्रोजन गैस नहीं डाले जाने के कारण सोमवार को निर्धारित ट्रायल को रोकना पड़ा। तकनीकी कारणों और गैस आपूर्ति में आई बाधा के चलते रेलवे अधिकारियों को यह निर्णय लेना पड़ा, जिससे ट्रायल प्रक्रिया में देरी हो रही है।

क्या है मुख्य कारण ? (Hydrogen Train update)
हाइड्रोजन प्लांट में समय पर गैस तैयार नहीं हो पा रही है। इसके चलते ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सका। इससे पहले भी गैस उत्पादन में आ रही दिक्कतों के कारण ट्रायल प्रभावित हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार बाहरी स्रोतों से गैस मंगवाने की प्रक्रिया में भी समय लग रहा है, जिससे ट्रायल का शेड्यूल लगातार प्रभावित हो रहा है।
पहलुओं की बारीकी से जांच (Hydrogen Train update)
हालांकि, रविवार को हाइड्रोजन ट्रेन ने सोनीपत रूट पर एक चक्कर लगाया था। उस दौरान ट्रेन की परफार्मेंस और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों में ट्रायल नियमित रूप से जारी रहेगा।

