Hydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन एक बार फिर बाधित, समय पर नहीं तैयार हो रही गैस

Date:

Hydrogen Train update : जींद-सोनीपत मार्ग पर चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन एक बार फिर से बाधित हो गया है। जींद जंक्शन पर बने हाइड्रोजन प्लांट में गैस तैयार नहीं हो रही। इसमें कुछ तकनीकी बाधा आ गई है। समय पर गैस तैयार नहीं होने के कारण ट्रेन को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना नहीं किया जा सका।

इस कारण पूरे ट्रायल शेड्यूल पर असर पड़ा (Hydrogen Train update)

बताते चलें कि पिछले चार दिनों से लगातार ट्रेन की परफार्मेंस ट्रायल चल रही थी। इसी बीच यह बाधा सामने आग ई है। इस कारण पूरे ट्रायल शेड्यूल पर असर पड़ रहा है। हाइड्रोजन प्लांट में तकनीकी कारणों के चलते गैस का उत्पादन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बाहर से हाइड्रोजन गैस ट्रेन में भरने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में योजना से अधिक समय लग रहा है।

Hydrogen Train update: Hydrogen train operations disrupted again, gas not being produced on time
Hydrogen Train update: Hydrogen train operations disrupted again, gas not being produced on time

 

प्लांट की खामियों को दूर करने और गैस उत्पादन (Hydrogen Train update)

इसी कारण यह बाधा दूर नहीं हो पाई है। समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन को ट्रैक पर नहीं उतारा जा सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाइड्रोजन ट्रेन एक नई तकनीक पर आधारित है, इसलिए शुरुआती चरण में इस तरह की तकनीकी चुनौतियां आना स्वाभाविक है। टीम लगातार प्लांट की खामियों को दूर करने और गैस उत्पादन को स्थिर बनाने में जुटी हुई है, ताकि ट्रायल बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में भी कुछ बाधाएं (Hydrogen Train update)

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कोई भी नया प्रोजेक्ट हो, उसमें कुछ कमियां शुरुआती चरणों में आती हैं। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में भी कुछ बाधाएं आ रही हैं, उनको दूर किया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी और वह दिन दूर नहीं जब जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ती नजर आएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related