Hydrogent train update : हाइड्रोजन ट्रेन का परफार्मेंस ट्रायल हुआ पूरा, 800 ग्राम हाइड्रोजन गैस में एक किलोमीटर की दूरी तय की

Date:

Hydrogent train update : जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का परफार्मेंस ट्रायल शुक्रवार को पूरा हो गया है, जोकि सफल रहा। ट्रेन सुबह करीब दस बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना हुई। पौने एक बजे सोनीपत जंक्शन पर पहुंची। वहां 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन जींद के लिए वापस रवाना हुई। पौने चार बजे जींद वापस पहुंची। इस दौरान जींद से सोनीपत रूट पर हर स्टेशन पर ट्रेन काे एक से मिनट तक रोक कर हाइड्रोजन गैस की खपत सहित अन्य तकनीकी चीजों की बारीकी से जांच की गई।

हाइड्रोजन ट्रेन में प्रति किलोमीटर 900 ग्राम गैस की खपत  (Hydrogent train update)

हाइड्रोजन प्लांट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जब परफार्मेंस ट्रायल शुरू हुआ था, तब हाइड्रोजन ट्रेन में प्रति किलोमीटर 900 ग्राम गैस की खपत हो रही थी। तब प्लांट में तकनीकी कारणों से गैस का उत्पादन नहीं हो रहा था, इसलिए गैस बाहर से मंगवाई गई थी। अब प्लांट में तकनीकी खामियां दूर होने के बाद गैस उत्पादन शुरू हो चुका है। प्लांट में तैयार हुई गैस से जो परफार्मेंस ट्रायल हुआ। उसमें प्रति किलोमीटर लगभग 800 ग्राम हाइड्रोजन गैस की खपत हुई। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन खर्च डीजल इंजन के मुकाबले कम रहेगा। सीआरएस (कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी) से स्वीकृति मिलने और अन्य तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन के उद्घाटन को लेकर समय निर्धारित होगा।

Hydrogen train update: Performance trial of hydrogen train completes, covering a distance of one kilometer using 800 grams of hydrogen gas
Hydrogen train update: Performance trial of hydrogen train completes, covering a distance of one kilometer using 800 grams of hydrogen gas

 

इलेक्ट्रो फायर हुआ ठीक, गैस उत्पादन शुरू (Hydrogent train update)

हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रो फायर में गैस उत्पादन नहीं हो रहा था। इलेक्ट्रो फायर के लिए सेफ्टी वाल्व को जर्मनी से मंगवाया गया था। जर्मनी से सेफ्टी वाल्व आने के बाद इलेक्ट्रो फायर की तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है। जिसके बाद प्लांट में हाइड्रोजन गैस का उत्पादन शुरू हो गया है। प्लांट के प्रोजेक्ट हैड संजय शर्मा ने बताया कि प्लांट में अच्छी गुणवत्ता की गैस का उत्पादन हो रहा है। अच्छी गुणवत्ता की हाइड्रोजन गैस से माइलेज भी अच्छा मिल रहा है।

16 को शुरू हुआ था परफार्मेंस ट्रायल (Hydrogent train update)

पिछले महीने रनिंग ट्रायल के बाद हाइड्रोजन को मेंटेनेंस के लिए दिल्ली ले जाया गया था। वहां से वापस आने के बाद 16 से लेकर 20 मार्च तक ट्रेन का जींद से सोनीपत रूट पर तीन बार परफार्मेंस ट्रायल किया गया था। 16 और 18 मार्च को ट्रेन को जींद-सोनीपत रूट पर दो बार दौड़ाया गया था। वहीं 20 मार्च को हाइड्रोजन ट्रेन का केवल एक चक्कर लगवाया गया था। 16 मार्च के बाद प्लांट के इलेक्ट्रो फायर में खराबी आ गई थी। इस कारण ट्रायल के लिए बाहर से हाइड्रोजन गैस मंगवाई जा रही थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related