IAS HCS Transfer List : हरियाणा में 4 IAS, 13 HCS अफसरों की ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Date:

IAS HCS Transfer List 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें 4 आईएएस अफसर और 13 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं।

सरकार द्वारा जारी सूची में IAS अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम विभाग में लेबर कमिश्नर और विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS अनिश यादव को HAFED का प्रबंध निदेशक और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

IAS अधिकारी विक्रम को ऊर्जा विभाग से जुड़े कई अहम पदों उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं IAS सचिन गुप्ता को HSVP रोहतक का प्रशासक और अर्बन एस्टेट रोहतक का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

IAS HCS Transfer List : इन HCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

HCS अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। HCS अमित कुमार-I को पुन्हाना में एसडीएम लगाया गया है, जबकि HCS वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र में जिला परिषद के सीईओ और DRDA का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। HCS मनीष कुमार लोहान को खनन एवं भूविज्ञान विभाग और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा HCS वेद प्रकाश को डबवाली का एसडीएम, HCS भूपेंद्र सिंह को पलवल का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

HCS अश्विर कुमार को बरवाला का एसडीएम, संजय कुमार को बावल का एसडीएम, हन्नी बंसल को फरीदाबाद का एसडीएम, HCS अंकित कुमार को गोहाना का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट और सपना यादव को HIPA में जॉइंट डायरेक्टर लगाया गया है।

IAS HCS Transfer List : यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS HCS Transfer List 2026
IAS HCS Transfer List 2026

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related