IAS HCS Transfer list 2026 : हरियाणा में देर रात को सरकार द्वारा IAS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें दो कमिश्नर समेत डीसी, एडीसी सहित कुल 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है तो वहीं 42 एचसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर ट्रांसफर किया गया है। इनमें कुछ नई नियुक्तियां हैं तो कुछ को एडिशन चार्ज दिया गया है।
सरकार द्वारा जारी आईएएस व एचसीएस की ट्रांसफर लिस्ट में गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर, रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS अमित अग्रवाल को केडीबी की जिम्मेदारी दे दी गई है। IAS सत्येंद्र दुहान स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर के डॉयरेक्टर बने हैं। नवनियुक्त IAS अंकित कुमार चौकसे को पानीपत में ADC और उत्सव आनंद को हिसार में ADC बनाया गया है।
दूसरी तरफ अजय चोपड़ा (HCS) को सोनीपत में ADC और जिला परिषद CEO बनाया गया है। वहीं परमजीत चहल (HCS) को फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर लगाया गया है। संजय कुमार (HCS) को कैथल में SDO (सिविल) बनाया गया है। प्रदीप अहलावत (HCS) को चरखी दादरी में जिला परिषद CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां देखें IAS HCS Transfer list







