india women vs australia women: पर्थ टेस्ट में भारत की चार खिलाड़ियों का डेब्यू, 24.3 ओवर में 94 रन 4 विकेट भारत

Date:

india women vs australia women: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित WACA स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाडियों में आज टेस्ट मैच चल रहा है जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। इस मुकाबले में भारत ने एक साथ 4 खिलाडियों को टेस्ट कैप देकर भविष्य की टीम बना रही है।

वही ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान अलिसा एलिसा हीली अपना लास्ट इंटरनेशनल मैच खेल रही है। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करनी शुरू की है। वही भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 23 ओवर में 84 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए है

पर्थ टेस्ट में भारत की चार नई खिलाड़ियों को मौका india women vs australia women

India Women vs Australia Women: Four Indian players make their debut in the Perth Test, India 94 runs for 4 wickets in 24.3 overs.

इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने प्रतिका रावल, काश्वी गौतम, सायाली सतघरे और क्रांति गौड़ को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया। जिसके चलते क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन भविष्य की रेड बॉल टीम को मजबूत करने के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। प्रतिका रावल ने हाल के समय में सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि उनका प्रदर्शन टेस्ट प्रारूप में भी टीम को मजबूती देगा।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच

इस मैच की एक बड़ी खासियत यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने जा रही हैं। मैच से पहले हीली ने कहा कि उन्हें अभी तक पूरी तरह महसूस नहीं हो रहा कि यह उनका आखिरी मैच है। india women vs australia women

एलिस पेरी की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए राहत की खबर यह रही कि अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी फिट होकर टेस्ट मैच में खेलने उतरीं। पेरी हाल की वनडे श्रृंखला में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं। टीम प्रबंधन ने उन्हें इस टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत हो जाती है।

भारतीय टीम में बड़े बदलाव

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने इस टेस्ट में कई बदलाव किए हैं। पिछले रेड बॉल मुकाबले में शामिल कुछ अनुभवी गेंदबाजों को आराम दिया गया है और नई गेंदबाजी इकाई को मौका मिला है। इस रणनीति के पीछे टीम प्रबंधन का लक्ष्य आने वाले वर्षों के लिए नई प्रतिभाओं को तैयार करना बताया जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम की बात करें तो इसमें स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर कप्तान, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, विकेटकीपर, दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़ शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम में फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एलिसा हीली कप्तान, एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी विकेटकीपर, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, डार्सी ब्राउन शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related