Indian Railway Recruitment: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरी मौका

Date:

Indian Railway Recruitment: रेलवे की और से सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी गई है जिसके चलते रेल मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में खाली पड़े असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। Indian Railway Recruitment

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ताज़ा सुचना के मुताबिक इस बार करीब 11 हज़ार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएगीं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए काफी अहम होने वाली है जो तकनीक के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने की तलाश में है और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है।

15 मई से खुल जाएगी आवेदन की खिड़की Indian Railway Recruitment 

Indian Railway Recruitment: Direct recruitment for 11,127 posts in Railways, golden opportunity for 10th and ITI pass youth
Indian Railway Recruitment: Direct recruitment for 11,127 posts in Railways, golden opportunity for 10th and ITI pass youth

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है जिसके चलते इच्छुक उमेदवार 15 मई से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रेजिस्ट्शन करवा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 14 जून रखी गई है। रेलवे की और से यह भी साफ किया गया है की तकनिकी खामियों से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण करवा ले कही अंतिम समय में सर्वर डाउन होने के चलते फार्म भरने में कोई भी बाधा उत्पन न हो।

योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिल सके इसके लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। और आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 30 वर्ष के बीच तय की गई है। Indian Railway Recruitment

हालांकि, आरक्षित श्रेणियों SC/ST/OBC को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत 19,900/- रुपये का प्रारंभिक मूल वेतन और साथ ही केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित भत्ते दिए जाएंगे।

पारदर्शिता के लिए ‘आधार’ हुआ अनिवार्य Indian Railway Recruitment 

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए रेलवे ने इस बार एक बड़ा बदलाव किया है। अब आधार आधारित सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन के दौरान यह सुनिश्चित करना होगा कि अभ्यर्थी का नाम और जन्मतिथि उनके आधार कार्ड के डेटा से पूरी तरह मेल खाती हो। Indian Railway Recruitment

बिना आधार वेरिफिकेशन के आवेदन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। इस भर्ती के जरिए उत्तर मध्य रेलवे से लेकर पूर्व तटीय रेलवे तक, देश के लगभग सभी प्रमुख रेलवे बोर्ड में नियुक्तियां की जाएंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related