iPhone 17e: ऐपल ने नया iPhone 17e लॉन्च कर दिया है जो iPhone 17 से करीब 18 हज़ार रुपये सस्ता है। हालाँकि दोनों ही फ़ोन में A19 चिप का प्रयोग किया गया है। दोनों ही फ़ोन में कई फीचर्स एक जैसे देखने को मिलते है। लेकिन कैमरा , डिस्प्ले और बैटरी में कुछ अंतर है। अगर आप भी कम कीमत में iPhone प्रीमियम और अपग्रेड लेवल का लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। iPhone 17e
लॉन्च और कीमत, कितना अंतर iPhone 17e

ऐपल ने iPhone 17 सीरीज के साथ किफायती मॉडल iPhone 17e पेश कर दिया है भारत में इस फ़ोन iPhone 17e 256GB की कीमत 64900 रुपये रखी गई है जबकि 512GB वेरिएंट 84900 रुपये कीमत है। हालाँकि इस फ़ोन की बिक्री 11 मार्च से शुरू की जाएगी वही iPhone 17 के 256GB मॉडल 82900 रुपये है और 512GB मॉडल 102900 रुपये की है। इसी के चलते दोनों फ़ोन में शुरुआती कीमत में लगभग 18000 रुपये का अंतर है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन प्रीमियम फील देते हैं। इनमे एल्युमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक देखने को मिलता है और IP68 रेटिंग भी मिलता है इसके अलावा Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी मिलती है। iPhone 17e हल्का और थोड़ा कॉम्पैक्ट है, जबकि iPhone 17 थोड़ा बड़ा और भारी है। रंग विकल्प भी अलग हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा चुनाव मिलते हैं।
डिस्प्ले में बड़ा अंतर
दोनों ही फ़ोन की डिस्प्ले में भी काफी अंतर देखने को मिलता है iPhone 17e में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जबकि 800 निट्स ब्राइटनेस इस फ़ोन में मिलती है
iPhone 17
iPhone 17 की बात करें तो इसमें 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz प्रमोशन के अलावा Always On Display जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते है इस फ़ोन में 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। टेक विश्लेषक मानते हैं कि 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव को ज्यादा स्मूद बनाता है। इसलिए मल्टीमीडिया और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए iPhone 17 बेहतर विकल्प हो सकता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
दोनों फोन में A19 चिपसेट और 16 कोर Neural Engine मिलता है। यह 8GB रैम और iOS 26 के साथ आतें है। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों लगभग समान हैं। रोजमर्रा के उपयोग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
कैमरा सेटअप, कौन ज्यादा बेहतर
iPhone 17e में 48MP सिंगल रियर कैमरा देखने को मिलता है जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के अलावा 12MP फ्रंट कैमरा भी है जबकि iPhone 17 में 48MP मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है जो मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है इसमें Centre Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है फोटोग्राफी विशेषज्ञों के अनुसार अल्ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो सपोर्ट की वजह से iPhone 17 ज्यादा वर्सेटाइल है।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17e में 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देखें को मिलता है और 20W वायर्ड चार्जिंग के अलावा 15W MagSafe भी स्पोर्ट करता है वही iPhone 17 में 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक के अलावा बेहतर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए iPhone 17 थोड़ा आगे है।
किसे खरीदना चाहिए
अगर आप कम कीमत में लेटेस्ट चिप और Apple का अनुभव चाहते हैं तो iPhone 17e बेहतर विकल्प है। अगर आप बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा एडवांस कैमरा और लंबी बैटरी चाहते हैं तो iPhone 17 ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

