IPL New Rules: अब सबसे दिलचस्प क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने ही वाली है जो 28 मार्च को शुरू हो रहा है। इस से पहले BCCI ने भी कुछ नियमों में बदलाव कर दिया है। जिसके चलते इस बार मैदान पर तो चौकों छक्कों की बारिश होगी लेकिन मैदान के पीछे खिलाडियों को कुछ कड़े नियमों का ध्यान रखना पड़ेगा। IPL New Rules
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए सात ऐसे बदलाव लागू किए हैं, जिनका सीधा असर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और उनके निजी जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या हैं ये नए नियम और क्यों इन्हें लागू किया गया है।
प्रैक्टिस और ट्रेनिंग पर बोर्ड का कड़ा पहरा IPL New Rules

अक्सर देखा जाता था कि टीमें मैच वाले दिन भी हल्की फुल्की ट्रेनिंग करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मैच के दिन टीम को नेट सेशन या मैदान पर ट्रेनिंग की इजाजत नहीं होगी। बोर्ड का मानना है कि इससे खिलाड़ियों की थकान कम होगी और मैच की गुणवत्ता बढ़ेगी।
जिसके चलते अभ्यास मैचों की सीमा फ्रेंचाइजी अब मनमाने अभ्यास मैच नहीं खेल पाएंगी। किसी भी टीम को पूरे सीजन में 2 से ज्यादा प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति नहीं है। इसके लिए भी पहले BCCI से क्लीयरेंस लेना होगा और मैच की अवधि 3.5 घंटे से अधिक नहीं हो सकती। IPL New Rules
नेट शेयरिंग पर पाबंदी
अब एक टीम दूसरी टीम का इस्तेमाल किया हुआ नेट या विकेट साझा नहीं कर सकेगी। भले ही नेट खाली पड़ा हो, हर टीम को अपने लिए आवंटित फ्रेश नेट्स पर ही प्रैक्टिस करनी होगी।
होम टीम और पिच का नया गणित IPL New Rules
पिच की पवित्रता बनाए रखने के लिए बीसीसीआई ने इस बार खास इंतजाम किए हैं। नियम के मुताबिक, जिस पिच पर होम टीम अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है, उस पर मैच से 4 दिन पहले किसी भी तरह की ट्रेनिंग, थ्रो-डाउन या रन-अप की मनाही होगी।
मैदान के अनुशासन और परिवार पर सख्ती
इस बार खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके सपोर्ट स्टाफ और परिवार के लिए भी प्रोटोकॉल बदल गए हैं। जिसके चलते अब एलईडी बोर्ड से दूरी: खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को अब मैदान के किनारे लगे एलईडी (LED) विज्ञापन बोर्ड के पास बैठने या खड़े होने से रोक दिया गया है जिसके चलते यह फैसला सुरक्षा और प्रसारण की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर लिया गया है। IPL New Rules
परिवार और दोस्तों पर नो-एंट्री: सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों के निजी दायरे से जुड़ा है। अब प्रैक्टिस या मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य या दोस्त सफर नहीं कर सकेंगे। खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा।
क्यों जरूरी थे ये बदलाव
क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आईपीएल के बढ़ते ग्लैमर के बीच खेल की गंभीरता कहीं खो न जाए, इसलिए बीसीसीआई ने अनुशासन का स्तर बढ़ा दिया है। पिछले कुछ सीजनों में खिलाड़ियों की थकान और इंजरी मैनेजमेंट एक बड़ा मुद्दा रहा है। इन नियमों से खिलाड़ियों को उचित आराम मिलेगा और मैच के दौरान ‘फेयर प्ले’ की भावना और मजबूत होगी।

