IPS Anshika SP KK Bishnoi: IPS अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई की शादी: चर्चा में है पेरिस से लेकर प्रयागराज तक का सफर

Date:

IPS Anshika SP KK Bishnoi: उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 चर्चित चेहरे इस समय काफी सुर्खिया बटरो रहे है, यह सुर्खियों का कारण संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा अब जल्द शादी करने वाले है। सोशल मीडिया पर इस शादी की ख़बरें काफी छाई हुई है। IPS Anshika SP KK Bishnoi

यह जोड़ी काबिये तारीफ और बड़ी मिसाल के रूप है बता दें कि बरेली में अपराधियों पर नकेल कसने वाली 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल में कानून व्यवस्था को बखूबी संभालने वाले 2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई इनकी UPSE की सफलता के सफर की कहानी इस समय ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

पेरिस की 30 लाख की नौकरी छोड़कर खाकी चुनी IPS Anshika SP KK Bishnoi

IPS Anshika SP KK Bishnoi: IPS अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई की शादी: चर्चा में है पेरिस से लेकर प्रयागराज तक का सफर
IPS Anshika SP KK Bishnoi: IPS अंशिका वर्मा और SP केके बिश्नोई की शादी: चर्चा में है पेरिस से लेकर प्रयागराज तक का सफर

केके बिश्नोई राजस्थान के रहने वाले है जिनका सफर किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने फ्रांस के ‘पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स’ से इंटरनेशनल सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जिसके चलते उन्हें विदेश में ही करीब 30 लाख रुपए के सालाना पैकेज मिल रहा था। IPS Anshika SP KK Bishnoi

लेकिन अपने वतन के लिए सेवा के जज्बे ने उन्हें वापिस भारत खींच लिया। जिसके चलते केके बिश्नोई ने इतनी सैलरी को एक साइड में रखते हुए UPSE की तैयारी की और 174वीं रैंक हासिल कर IPS बने। संभल में मस्जिद प्रकरण के दौरान जिस सूझबूझ से उन्होंने शांति व्यवस्था कायम की, उसकी सराहना आज भी की जाती है।

बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में लहराया परचम IPS Anshika SP KK Bishnoi

वही प्रयागराज की बेटी अंशिका वर्मा की कहानी भी उतनी ही मोटिवेशनल है। नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद अंशिका ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में न जाकर खुद ही पढाई की और 2020 के UPSE परीक्षा में उन्होंने 136वीं रैंक हासिल की और IPS कैडर में शामिल हो गई।

सशक्तिकरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के चलते उन्हें वुमेन आइकन अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया गया है। जो उनके कद्द को और भी ऊँचा करता है।

गोरखपुर में हुई थी पहली मुलाकात IPS Anshika SP KK Bishnoi

UP के ही गोरखपुर क्षेत्र से इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत होती है। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा वहां एएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। साथ काम करते हुए दोनों के बीच की समझ और सामंजस्य ने इस रिश्ते की नींव रखी।

अब दोनों की शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलने वाला है, जिसमें पुलिस महकमे के कई दिग्गज अधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है। यह शादी न केवल दो परिवारों का मिलन है, बल्कि दो मेधावी दिमागों का एक ऐसा मेल है जो आने वाले समय में यूपी पुलिस के लिए एक नई ताकत बनकर उभरेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related