IPS Transfer List 2026 pdf : हरियाणा में आईएएस अफसरों के साथ-साथ 22 आईपीएस अफसरों की भी ट्रांसफर लिस्ट आ गई है। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने तबादला सूची जारी करते हुए अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। IPS नरेंद्र बिजारणिया को फिर से विश्वास जताते हुए उनकी वर्तमान ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए करनाल नेवल में कमांडो एसपी नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग द्वारा 22 आईपीएस और 12 एचपीएस यानि डीएसपी रैंक के अधिकारियों के पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं। लिस्ट के अनुसार IPS काला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस एकेडमी (HPA) मधुबन की डायरेक्टर के अलावा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) मधुबन, करनाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IPS नरेंद्र बिजारणिया (IPS) को एसपी करनाल के साथ एसपी कमांडो, नेवल (करनाल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं आईपीएस संजय कुमार अब ADGP लॉ एंड ऑर्डर और स्टेट क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), करनाल के ADGP भी होंगे। डॉ. राजश्री सिंह कमिश्नर ऑफ पुलिस झज्जर बनी रहेंगी। अभिषेक जोरवाल को DIG लॉ एंड ऑर्डर, PHQ पंचकुला बनाया गया, जबकि राजेंद्र कुमार मीणा अब जॉइंट CP सोनीपत और DCP हेडक्वार्टर सोनीपत होंगे।
यहां देखें (IPS Transfer List 2026) पूरी लिस्ट


DSP Transfer List 2026 : हरियाणा में इन डीएसपी को मिली पोस्टिंग
हरियाणा सरकार ने HPS अधिकारियों के 12 ट्रांसफर/पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें HPS हितेश यादव को DCP Crime, गुरुग्राम में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। रतनदीप को DSP, हथिन, पलवल, मोहिंदर सिंह DSP/2nd IRB, भोंडसी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऋषभ सोढ़ी को DSP जींद, सिद्धार्थ को DSP सिरसा, योगेश कटारिया को DSP डबवाली (प्रोमोशन पर), निधि नैन को DSP चरखी दादरी, ज्योति को DSP नारनौल (प्रोमोशन पर), अनुज शर्मा को DSP रोहतक, प्रणय कुमार को DSP फतेहाबाद, परदीप सिंह को DSP, HHRTC, चंडीगढ़ और तन्या सिंह को DSP, SCRB, पंचकुला बनाया गया है।

