Ire vs oma: T20 वर्ड कप 2026 के दौरान आज कोलंबो में आयरलैंड और ओमान के बीच काफी अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। अभी तक दोनों ही टीम ग्रुप B में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। Ire vs oma
जिसके चलते दोनों टीमों का स्कोर काफी कम है। आयरलैंड के कप्तान चोट के चलते मैच नहीं खेल रहे है जिसके चलते उन्हें काफी झटका लगा है। वह घुटने की चोट के कारण पुरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए है। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है।
कोलंबो में निर्णायक भिड़ंत Ire vs oma

ICC T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में आयरलैंड और ओमान की स्थिति कठिन है। दोनों टीमों को शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जहा आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से करीब 67 रन और श्री लंका से 20 रनों से हर का सामना करना पड़ा है।
वही ओमान श्रीलंका से 105 रन और जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में हरने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा और जितने वाली टीम मुकाबले में बनी रह सकती है।
पॉल स्टर्लिंग की चोट से आयरलैंड को झटका
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उनका घुटना चोटिल हुआ था। Ire vs oma
उनकी जगह 20 वर्षीय अनकैप्ड खिलाड़ी सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि स्टर्लिंग की अनुपस्थिति से टीम की बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ेगा। टीम की कप्तानी अब हैरी टेक्टर के हाथ में है। जिसके चलते ओपनिंग में भी बदलाव हो गया है।
आयरलैंड की रणनीति क्या होगी
जॉर्ज डॉकरेल ने 2 मैच में करीब 138 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं वही गेंदबाज़ी में भी 3 विकेट लिए है। जिसके चलते वह टीम का अहम आल राउंडर है। आयरलैंड के लिए जीत दर्ज करना ही चुनौती नहीं है बल्कि रन रेट में भी सुधर करना है। हलाकि अब श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप B में अच्छी स्थिति में है।
ओमान के लिए स्पिन गेंदबाज अहम
ओमान की टीम अभी तक लय में नहीं दिखी है, लेकिन कोलंबो की पिच उनकी ताकत बन सकती है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट के मुताबिक यह पिच धीमी सतह के लिए जाना जाता है। इस पिच पर करीब 150 से 160 के बीच ही स्कोर बनता है। Ire vs oma
जबकि दूसरी पारी में पिच और धीमी होती है इससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। अगर ओमान के स्पिनर मध्य में ही दबाव बना ले तो मुकाबले को काफी संतुलित किया जा सकता है। अब तक दोनों टीम करीब 6 बार आमने सामने आई है। आयरलैंड ने चार मुकाबले जीते है जबकि ओमान को दो जीत मिली है।

