Jaat Aarakshan andolan : जींद की जाट धर्मशाला में रविवार को रोहतक चौरासी खाप के आह्वान पर उत्तर भारत सर्वखाप भाईचारा खाप का आयोजन जाट धर्मशाला में हुआ। महापंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के अध्यक्ष संदीप खर्ब ने की। सर्वखाप पंचायत ने आगजनी का शिकार होने के बाद भी 57 युवकों को माफ करने पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बड़े भाई वीरसेन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं समझौते में अहम भूमिका निभाने पर सतरोल खाप के प्रधान संदीप खर्ब, पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान, रोहतक चौरासी के प्रधान हरदीप, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सर्वजातीय खाप महापंचायत में उत्तर भारत की 165 खापों के चौधरियों ने भाग लिया।
खाप चौधरियों ने क्या कहा ? (Jaat Aarakshan andolan)
खाप चौधरियों ने साफ कहा कि सिंधु परिवार ने खाप पंचायतों का मान-सम्मान रखा है। उन्होंने 57 परिवारों को उजड़ने से बचा लिए। खाप पंचायत में वक्ताओं ने कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आग लगाना भी एक बड़ा राजनीतिक षड़यंत्र बताया है।

महापंचायत में कैप्टन अभिमन्यु ने क्या बात रखी ? (Jaat Aarakshan andolan)
महापंचायत में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वह सबका दिल से आभार करते हैं कि पूरे प्रकरण में जो भी आपसी मैल था, उसे निकाल दिया गया है। उनकी मां का स्वर्गवास हो चुका है और पहले ही दिन से उनके तथा उनके परिवार के मन में कोई गिला-शिकवा नहीं था। उन्होंने प्रभु से हमेशा यही प्रार्थना की कि सबके घरों में सुख शांति बनाए रखना। किसी को दुख और तकलीफ ना देना। आज जो फैसला लिया गया है, उसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

टेकराम कंडेला ने क्या बात रखी ? (Jaat Aarakshan andolan)
अभिमन्यु ने कहा कि महापंचायत में उनके बड़े भाई वीर सैन, छोटे भाई रूद्रसैन जिन्होंने अपना संदेश भेजा है। उनसे बड़े भाई वृतपाल भी यहीं पर बैठे हैं। छोटे भाई मेजर सतपाल भी यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी गिला शिकवा नहीं था, न है और न रहेगा। सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि सिंधु परिवार हमेशा समाज उत्थान में सक्रिय रहा है।
महापंचायत में कौन-कौन मौजूद रहे ? (Jaat Aarakshan andolan)
सिंधु परिवार ने उन युवकों को नया जीवनदान दिया है। महापंचायत में कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, हुड्डा खाप के धर्मपाल हुड्डा, राठी खाप के रणबीर राठी, बलजीत कटवाल, दहिया खाप के सुरेंद्र दहिया, खत्री खाप के सुरेंद्र, कालीरमणा खाप के कर्मबीर, पूर्व सरपंच योगानंद, मोर खाप के दलबीर, 52 खाप के अरूण जैलदार, खेड़ा खाप के लीलाराम, किसान नेता कृष्ण किरमारा, श्योराण खाप यूपी के प्रमेंद्र, सिरोहा खाप के रणधीर सिंह, नरवाल खाप के भल्ले राम, सुबेर सिंह जैलदार समेत काफी संख्या में खाप चौधरी तथा तपों के मुखिया थे।

