Jewar Airport Expressway : फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी

Date:

Jewar Airport Expressway: केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली ओर NCR के क्षेत्र को ओर बेहतर कनैक्टिविटी देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है इसके लिए अब काफी अहम परियोजना को मंजूरी दी गई है। केंद्र की ओर से मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान फरीदाबाद से लेकर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है।

इस परियोजना की लागत करीब 3631 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सरकार के अनुसार इस नए मार्ग के बनने से फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और यात्रियों को तेज और सीधी सड़क सुविधा मिलेगी। यह नया मार्ग करीब 31 किलोमीटर लम्बा ओर 6 लाइन का होगा। जिसके बनने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक की यात्रा ओर भी कम समय में पूरी होगी। जिसे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Jewar Airport Expressway: New Greenfield Expressway from Faridabad to Jewar Airport approved
Jewar Airport Expressway: New Greenfield Expressway from Faridabad to Jewar Airport approved

जैसे कि पहले भी बताया गया है की यह नया रोड छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली एनसीआर के कई प्रमुख शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा। जिससे कनेक्टिविटी और भी तेज होगी। इस मार्ग से जुड़ने वाले प्रमुख क्षेत्र फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्से है जानकरों के मुताबिक नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक यात्रा समय लगभग 20 मिनट तक सीमित हो सकता ह। जो अभी सड़क मार्ग से काफी अधिक समय लेता है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं Jewar Airport Expressway

सरकारी जानकारी के अनुसार इस परियोजना में कई आधुनिक सड़क ढांचा सुविधाएं शामिल होंगी। जो कुछ इस प्रकार है इसमें लगभग 31.5 किलोमीटर लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनेगा जो करीब 11 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर और 3631 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा यह निर्माण कार्य की निगरानी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।

Jewar Airport Expressway : बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेगा नया कॉरिडोर

यह नया सड़क मार्ग दिल्ली एनसीआर के कई महत्वपूर्ण परिवहन नेटवर्क से जुड़ने वाला है। इसमें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होगी जिससे बड़ा लाभ मिलेगा।

Jewar Airport Expressway : जेवर एयरपोर्ट परियोजना क्यों महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर देश के सबसे बड़े आगामी हवाई अड्डा परियोजनाओं में शामिल है। इसके शुरू होने के बाद से दिल्ली एनसीआर में हवाई यात्रा क्षमता बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ेगी जिसके चलते पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related