Jind ACB Raid : जींद जिले के किशनपुरा के राजकीय स्कूल में मिट्टी डालने में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के पंचकूला से एसडीओ ध्रुव पहुंचे। उनके साथ एसीबी के जेई जितेंद्र भी मौजूद रहे। स्कूल में डाली गई मिट्टी को एसडीओ ने देखा और स्कूल प्रबंधन से मिट्टी से संबंधित रिकार्ड मांगा।

जल्द ही टीम (Jind ACB Raid) दोबारा आकर स्कूल में जांच करेगी। बता दें कि स्कूल में दो शिक्षकों के बीच विवाद चला हुआ है। जिन्होंने एक- दूसरे के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दी हुई है। वहीं एक ग्रामीण ने एसीबी को शिकायत दी हुई है कि स्कूल में मिट्टी डालने के लिए 22 लाख रुपये से ज्यादा का बजट आया हुआ है। तीन- चार लाख रुपये की मिट्टी डालकर ज्यादा के बिल लगा दिए गए हैं।
इसी मामले में जांच के लिए एसीबी (Jind ACB Raid) के एसडीओ व जेई बुधवार को स्कूल में पहुंचे थे। एसडीओ ध्रुव कुमार ने कहा कि मिट्टी कितनी डाली गई है, इसकी जांच कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन से रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड देखकर आगे की जांच की जाएगी।

