Jind Diesel Petrol : जींद में पेट्रोल व डीजल की नहीं है कोई कमी : डीसी

Date:

Jind Diesel Petrol : जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रज़ा ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। एलपीजी की आपूर्ति भी नियमित रूप से की जा रही है।

आमजन को किसी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन या एलपीजी का भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी (Jind Diesel Petrol) की आपूर्ति और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि घरेलू एलपीजी का किसी अन्य उद्देश्य के लिए दुरुपयोग न हो। ओवरचार्जिंग या दोहरी स्टाकिंग जैसी कोई अनियमितता न होने पाए।

Jind ACB Raid: Anti-Corruption Bureau team arrives at Jind government school for investigation, allegations of irregularities
Jind ACB Raid: Anti-Corruption Bureau team arrives at Jind government school for investigation, allegations of irregularities

सभी गैस एजेंसियों में एलपीजी (Jind Diesel Petrol) का पर्याप्त स्टाक बनाए रखने और आपूर्ति की स्थिति पर नियमित नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को एलपीजी व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यदि कहीं भी कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एलपीजी व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 भी जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related