Jind Civil Medical : जींद के सिविल अस्पताल में शुरू हुई दोनों एक्सरे मशीनें, मिलेगी सुविधा

Date:

Jind Civil Medical : जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीनों के खराब होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मशीनों के खराब होने का मामला स्वास्थ्य अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और तुरंत प्रभाव से इंजीनियर को बुला कर दोनों मशीनों को ठीक करवाया गया। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।

नागरिक अस्पताल में एक्सरे की दो मशीनें (Jind Civil Medical)

मरीजों का कहना है कि हर सप्ताह एक्सरे मशीनें खराब हो जाती हैं और उन्हें एक्सरे के लिए बाहर का रास्ता दिखा जाता है। स्वास्थ्य प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। नागरिक अस्पताल में एक्सरे की दो मशीनें हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 1600 से बीच ओपीडी होती है। इनमें लड़ाई- झगड़े, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य मरीजों की जांच के प्रतिदिन लगभग 180 एक्सरे होते हैं।

Jind Civil Medical: Both X-ray machines started functioning in Jind Civil Hospital, facility will be available
Jind Civil Medical: Both X-ray machines started functioning in Jind Civil Hospital, facility will be available

 

नागरिक अस्पताल के नए भवन में एक्सरे रूम का रेनोवेशन कार्य (Jind Civil Medical)

हर सप्ताह कोई न कोई मशीन खराब हो जाती है। नागरिक अस्पताल के नए भवन में एक्सरे रूम का रेनोवेशन कार्य चला हुआ है। इसके चलते मशीन को टीबी वार्ड के पास शिफ्ट किया गया है। जहां मरीज को लाने व ले जाने में परेशानी होती है। एक मशीन टीबी वार्ड में भी है। जब दूसरी मशीन खराब होती है तो यहां मरीजों को एक्सरे के लिए भेजा जाता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है, क्योंकि यहां टीबी रोगियों की जांच होती है और उन्हें दवा भी दी जाती है। ऐसे में एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को यहां इंतजार भी करना पड़ता है। इसके चलते मरीज मजबूरीवश यहां एक्सरे करवा रहे हैं।

एक्सरे रूम रेनोवेशन का कार्य जल्द करवाया जाए पूरा (Jind Civil Medical)

सीटी स्कैन सेंटर के सामने एक्सरे रूम में कक्ष का निर्माण मानकों के आधार पर करवाया जा रहा है। एक्सरे कक्ष में लीड लाइन दीवारें और लीड डोर बनवाया जा रहा है। जबतक कार्य पूरा नही होता तब तक नई बिल्डिंग में एक्सरे की सेवा शुरू नही हो सकती है। इस हिसाब से रेनोवेशन कार्य हो रहा है, उस हिसाब से आगामी एक सप्ताह तक भी निर्माण कार्य पूरा होने के आसार नही हैं। मरीजों की मांग है कि नागरिक अस्पताल में एक्सरे रूम रेनोवेशन का कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। पिछले डेढ़ माह से रेनोवेशन कार्य चला हुआ है।

एक्सरे मशीन को करवाया गया ठीक : पीएमओ (Jind Civil Medical)

पीएमओ डा. रघुवीर पूनिया ने कहा कि दोनों एक्सरे मशीनों को ठीक करवा दिया गया है। वहीं एक्सरे कक्ष का निर्माण स्वास्थ्य विभाग के तय मानकों के आधार पर करवाया जा रहा है। एक्सरे कक्ष में लीड लाइन दीवारें और लीड डोर बनाया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करवाने के लिए कहा है ताकि जल्द ही यहां एक्सरे की सुविधा शुरू की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related