Jind CM Railly : 4 और 5 अप्रैल को जींद जिले समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि दोनों दिन जींद और सफीदों में सीएम की रैली है और वहां पर परिवहन समिति की बसें जनता को ले जाने के लिए हायर की गई हैं।
धन्यवाद रैली में परिवहन समिति की 120 बसें जाएंगी (Jind CM Railly)
जींद के एकलव्य स्टेडियम और सफीदों में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास एवं धन्यवाद रैली में परिवहन समिति की 120 बसें जाएंगी। सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री की विकास एवं धन्यवाद रैली है। इससे पहले शनिवार को नई अनाज मंडी सफीदों में रैली होगी। इन दोनों रैली में लोगों ले जाने के लिए परिवहन समिति की कुल 120 बसों की मांग की गई है। इनमें से 100 बसें जींद में होने वाली रैली के लिए और 20 बसें सफीदों रैली के लिए भेजी जाएंगी।

परिवहन समिति को निर्देश दिए गए (Jind CM Railly)
परिवहन समिति को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसें समय पर उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बसों की व्यवस्था इस तरह की जाएगी कि अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को रैली स्थल तक आसानी से पहुंचाया जा सके। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
सफीदों और जींद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैलियों को लेकर 120 निजी बसों की मांग की गई है। इसको लेकर निजी बसों की व्यवस्था कर दी गई है।

