Jind Development : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बजट पेश किया, जिसमें जींद जिले के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। इनमें मुख्य तौर पर नरवाना में महिला थाना, पीपलथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खाद्य पदार्थों की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जींद एकीकृत खाद्य प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
कलौदा गांव में बनेगा स्टेडियम (Jind Development)
कलौदा गांव में साढ़े छह एकड़ में साढ़े छह एकड़ में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, बास्केटबाल व वालीबाल जैसे खेलों की सुविधा रहेगी। इसके अलावा स्टेडियम में मल्टीपर्पज हाल भी बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ी इनडोर गेम्स का अभ्यास कर सकेंगे। प्रत्येक जिले में एक सिंथेटिक ट्रैक बनाने की भी घोषणा बजट में की गई है।

नरवाना में नए बस अड्डे का होगा निर्माण (Jind Development)
जींद के एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है। नरवाना डायलिसिस केंद्र बनाया जाएगा। वहीं जींद में नया विश्राम गृह बनाने, नरवाना में नए बस अड्डे का निर्माण, नागरिक अस्पताल नरवाना के 100 बिस्तर के भवन के निर्माण का कार्य शुरू किए जाने का जिक्र बजट में जिक्र है, इन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी का सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा।
जिला जेल में खुलेगा पेट्रोल पंप (Jind Development)
जिला जेल में पेट्रोल पंप खोला जाएगा, जिसकी घोषणा पहले भी हो चुकी है। वहीं कुछ ऐसे प्रोजेक्ट रहे, जिनके लिए बजट की घोषणा की उम्मीद जिलवासी लगा रहे हैं। हैबतपुर में मेडिकल कालेज के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का और बजट चाहिए।
पहले करीब 550 करोड़ रुपये का प्रथम चरण का एस्टीमेट था। लेकिन बाद में रिवाइज एस्टीमेट में इसकी राशि बढ़ गई। बजट में प्रदेश सरकार का कृषि व किसानों पर विशेष फोकस रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

