Jind News : जींद में किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, खाद की कमी को दूर करने, धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग

Date:

Jind News : जींद में किसानों और मजदूरों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मार्चा ने तहसीलदार शालिनी लाठर को ज्ञापन सौंपा। कैप्टन वेद, राजेश मोर, महासिंह मौण, उदयवीर सरपंच, ईश्वर खर्ब और चेयरमैन सतीश ने कहा कि हरियाणा में किसानों को खाद की कमी के कारण बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खाद की कमी की दूर किया जाए और खाद वितरण प्रणाली में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू किया जाए क्योंकि धान की रोपाई 15 जून से शुरू हो जाती है। 90 दिन में फसल पककर तैयार हो जाती है और पिछले वर्ष की तरह 2000 प्रति एकड़ धान की फसल पर प्रोत्साहन राशि दी जाए। बासमती धान की एमएसपी खरीद को सुनिश्चित किया जाए।

जलभराव से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रदेश में नदी नालों की सफाई नदियों पर बांध और जहां नदी नाला दूर है, वहां पर ड्रेन और पाइप लाइन की व्यवस्था की जाए। मंडी में किसानों के साथ अनाज की तुलाई में हेराफेरी रोकने के लिए कंप्यूटर कांटा का प्रयोग किया जाए। ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया सरल की जाए। बिजली बिल 2025 और स्मार्ट मीटर लगाने वाले फै सले को रद्द किया जाए।

बेसहारा पशुओं का प्रबंधन किया जाए, जिससे अब तक तो किसानों की फ सलों का नुकसान होता था, लेकिन अब हर रोज सडक़ हादसे पशुओं की वजह से होते हैं और सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। धान में फ़ीजी वायरस से हुए भारी नुकसान की भरपाई की जाए और फीजी वायरस से निपटने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए।

पराली प्रबंधन के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया है, उसे वापस ले और किसानों की जरूरतों के लिए सरकार मशीनरी का इंतजाम करें। पराली के प्रबंधन के लिए 1000 से बढ़ाकर 5000 एकड़ किया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सही ढंग से प्रभावी बनाया जाए। मनरेगा को खेती से जोड़ा जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related