Jind news : जीन्द की शिव कॉलोनी में किसान भवन में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश लोहान राजपुरा भैण ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने शिरकत की।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान ने कहा कि नौ मार्च को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की रैली में किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे। वहीं 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बलिदान हुए किसान के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
Jind : 10 मार्च को डीसी से मिलेगी भाकियू
वहीं रबी की फसलों की खरीद समय पर शुरू करवाए और मंडियों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को डीसी से मुलाकात कर बलिदान हुए किसान के परिवार के लिए आर्थिक मदद व नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के जिला अध्यक्ष बिन्दर नम्बरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, अनिल, सतेंद्र, गुरुदेव, गुरनाम, राजेंद्र, छज्जूराम कंडेला, बलबीर भी मौजूद रहे।

