Jind Jat Dharamshala Collegium : जींद की जाट धर्मशाला में रविवार को जाट धर्माथ सभा के कॉलेजियम का चुनाव हुआ। इसमें 75 कॉलेजियम सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए जबकि 30 सदस्यों के चयन के लिए वोटिंग करवानी पड़ी। अब कालेजियम सदस्य चुनने के बाद प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुने गए कॉलेजियम अब जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी को चुनने का काम करेंगे।
रविवार को सुबह से ही जाट धर्मशाला में मतदाताओं ने पहुंच कर मतदान शुरू किया। 1149 सदस्यों वाली सभा के 105 कालेजियम बनाए गए हैं। दस व 11 वोटों पर एक कालेजियम बनाया गया। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सभा से जुड़े लोगों ने अधिकतर कालेजियम में सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली।

बचे हुए 30 कालेजियम के सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ। चार बजे तक मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। हालांकि दिन भर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली। इस दौरान एक कालेजियम में सदस्य का चुनाव लड़ रहे अधिकतर लोग एक साथ बैठ कर चर्चा करते। चुनाव में वार्ड नंबर 12 से लक्ष्य सबसे अधिक 11 वोट लेकर विजयी हुए हैं। वहीं यादवेंद्र खर्ब सबसे कम तीन वोट लेकर विजयी हुए।ये रहा परिणाम
कालेजियम एक में रामफूल को चार मत मिले जबकि महाबीर चंद को पांच मत मिले। इसमें महाबीर चंद विजयी रहा। कालेजियम चार में खजान सिंह को तीन तथा वीरेंद्र सिंह को छह मत मिले। इसमें वीरेंद्र सिंह विजयी रहा। कालेजियम छह में नरेंद्र सिंह को तीन तथा महताब सिंह को चार मत मिले। महताब सिंह विजयी रहा। कालेजियम आठ में हरबंस को एक, यादवेंद्र खर्ब को तीन मत मिले। इसमें यादवेंद्र खर्ब विजयी रहे। कालेजियम 12 में लक्ष्य को 11 तो सत्यकुमार को 0 मत मिले। इसमें लक्ष्य विजीय रहे।

कालेजियम 13 में धर्मबीर सिवाच को पांच, जिले सिंह को चार मत मिले। इसमें धर्मबीर विजयी रहे। कालेजियम 15 में भाल सिंह को दो, रामफल को सात मत मिले। इसमें रामफल विजयी रहे। कालेजियम 18 में आजाद लाठर को आठ, होशियार सिंह को एक मत मिला। इसमें आजाद लाठर विजयी रहे। कालेजियम 20 में ईश्वर को सात, मनफूल को तीन मत मिले। इसमें ईश्वर विजयी रहे।
इसी तरह कालेजियम 23 से यशपाल, कालेजियम 27 से बलराज, कालेजियम 28 से प्रदीप, कालेजियम 29 से उमेद सिंह, कालेजियम 35 से राजेंद्र सिंह, कालेजियम 37 से बलजीत, कालेजियम 44 से सुभाष, कालेजियम 45 से बलजीत, कालेजियम 46 से कंवर सिंह, कालेजियम 51 से सुमनलता, कालेजियम 54 से राजपाल, कालेजियम 55 से फूलकुमार, कालेजियम 56 से राजेश, कालेजियम 58 से ओमसिंह, कालेजियम 59 से ज्योति नांदल, कालेजियम 64 से बलबीर सिंह, कालेजियम 65 से जनाब सिंह, कालेजियम 72 से प्रवीण कुमार, कालेजियम 75 से बलजीत सिंह, कालेजियम 78 से सुरेंद्र, कालेजियम 98 से आजाद सिंह विजयी रहे।