Jind muskan hospital : जींद में महिला डॉक्टर से मांगी फिरौती, मोबाइल पर फोन कर कहा, 20 लाख रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा

Date:

Jind muskan hospital ransome : हरियाणा के जींद में महिला डॉक्टर से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने डॉक्टर के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि 20 लाख रुपए दे दो नहीं तो गोली मार दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मुस्कान अस्पताल की संचालिका डॉ. मोनिका पूनिया ने बताया कि सेक्टर सात-आठ के डिवाइडिंग रोड पर सिविल लाइन थाना के सामने ही उनका अस्पताल है।

सिविल अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर 11 बजकर 55 मिनट के बीच उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने उठाया तो सामने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए का इंतजाम कर लो, नहीं तो गोली मार दूंगा।

इससे डॉ. मोनिका पूनिया घबरा गई और उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग एसपी कुलदीप सिंह से मिले और मामले की शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल थाना के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related