Jind New Sector : सफीदों में एचएसवीपी की तरफ से नए सेक्टर विकसित किए जाने का बजट में जिक्र है। वहीं जींद, उचाना व नरवाना में नए सेक्टर विकसित करने के लिए एचएसवीपी की तरफ ई- भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों से करीब 6933 एकड़ जमीन खरीदने की योजना है। जिसकी डिमांड ई- भूमि पोर्टल पर डाली गई है।

जींद शहर (Jind New Sector) में जुलानी, अहिरका, अमरहेड़ी, जींद, पिंडारा, अशरफगढ़, गोबिंदपुरा, हैबतपुर, निर्जन में जमीन खरीद कर 18 सेक्टर विसकत किए जाएंगे। इसी तरह उचाना में पालवां व उचाना कलां में जमीन अधिग्रहित करके सात सेक्टर विकसित किए जाने की योजना है। वहीं नरवाना में नरवाना शहर, शहर के साथ लगते डूमरखां कलां, मोहल खेड़ा में जमीन अधिग्रहित करके नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

