Jind News : जींद में सोमवार को सिविल अस्पताल बंद, मेडिकल कॉलेज में होगी OPD

Date:

Jind News : हरियाणा के जींद में सोमवार को यानि 23 मार्च को सिविल अस्पताल में ओपीडी पर उपचार नहीं किया जाएगा। सोमवार को ओपीडी मेडिकल कॉलेज में होंगी। गोहाना रोड पर स्थित सिविल अस्पताल में केवल एमरजेंसी में ही मरीजों को देखा जाएगा।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को हैबतपुर गांव स्थित संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कालेज में ओपीडी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सोमवार को शहीदी दिवस पर नागरिक अस्पताल की छुट्टी रहेगी, यहां केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चलेंगे। ऐसे में मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए मेडिकल कालेज में ओपीडी चालू रहेगी। यूं तो मेडिकल कालेज में ओपीडी चलती रहती हैं, लेकिन तीन दिन की छुट्टी के कारण मरीजों को परेशानी आ सकती है। इसी परेशानी से मरीजों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है।

Jind News : सिविल अस्पताल के डॉक्टर करेंगे मेडिकल कॉलेज में ओपीडी

जींद सिविल अस्पताल के चिकित्सक ही मेडिकल कालेज में ओपीडी करेंगे। इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वैसे भी नागरिक अस्पताल के चिकित्सक की सप्ताह में दो दिन मेडिकल कालेज में ओपीडी करने जाते हैं। अब सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण इन चिकित्सकों की ड्यूटी मेडिकल कालेज में लगाई गई है। कोई भी मरीज मेडिकल कालेज में आकर अपना इलाज करवा सकता है।

तीन दिन अस्पताल बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। इस परेशानी से मरीजों को बचाने के लिए मेडिकल कालेज में सोमवार को ओपीडी खोली जाएगी। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक भी मेडिकल कालेज में ओपीडी करेंगे। इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
–डा. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related