Kaithal Yamunanagar highway: कुरुक्षेत्र में 15 परियोजनाएं मंजूर, कैथल से यमुनानगर फोरलेन हाईवे बनेगा

Date:

Kaithal Yamunanagar highway: हरियाणा में CM नायब सैनी ने वित्त वर्ष बजट के दौरान कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। इसमें कुल 15 परियोजनाएं है।

इसमें सबसे प्रमुख कैथल से यमुनानगर तक के लिए फोरलेन रोड बनाने की परियोजना है। इसके अलावा नए खेल स्टेडियम और स्वास्थ्य केंद्र जैसी योनजाओं को स्वकृति दी गई है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। Kaithal Yamunanagar highway

कैथल से यमुनानगर फोरलेन हाईवे क्यों अहम Kaithal Yamunanagar highway

Haryana Budget 2026 में शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस
Haryana Budget 2026 में शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस

यह मार्ग एमडीआर 119 कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक और स्टेट हाईवे 6 कुरुक्षेत्र से लाडवा और रादौर के रास्ते यमुनानगर तक शामिल है। इसका मुख्या उद्देश्य मौजूदा दो लेन सड़क पर ट्रैफिक दबाव कम होगा जिसके चलते औद्योगिक और कृषि परिवहन को गति मिलेगी और यह मार्ग एनएच 152डी, एनएच 44 और अंबाला शामली एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

यात्रा समय में अनुमानित 20 से 30 प्रतिशत की कमी आ सकती है। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर हरियाणा के इस हिस्से में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होने से छोटे उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। Kaithal Yamunanagar highway

खेल और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती

सरकार ने कुरुक्षेत्र में नया खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। खेल विभाग के पूर्व अधिकारियों के अनुसार, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है जिसके चलते इस्माइलाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा लाडवा में डायलिसिस केंद्र और शाहाबाद में ईएसआई डिस्पेंसरी खुलेगी।

स्वास्थ्य नीति विश्लेषकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होना मरीजों के लिए राहतकारी कदम है क्योंकि उन्हें बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

शहरी विकास और आवास योजनाएं

लाडवा और थानेसर में विश्राम गृह बनाए जाएंगे जिससे प्रशासनिक और पर्यटन गतिविधियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पिहोवा और लाडवा में एचएसवीपी के दो नए सेक्टर विकसित होंगे बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और सीवरेज पर निवेश किया जाएगा। शहरी नियोजन विशेषज्ञों के अनुसार, नियोजित सेक्टर विकास से भूमि मूल्य में वृद्धि और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिल सकता है।

सरकार का उद्देश्य और व्यापक असर

कुरुक्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का जिला है। यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। बेहतर सड़क और शहरी ढांचा पर्यटन आय को बढ़ा सकता है। आर्थिक विश्लेषकों का आकलन है कि सड़क परियोजना और निर्माण गतिविधियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार सृजित हो सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

RRB Group D भर्ती 2026 में आवेदन की तिथि 9 मार्च तक बढ़ी

RRB Group D Recruitment: रेलवे की और से करीब 22195...

Haryana Budget 2026 में शिक्षा और युवाओं पर बड़ा फोकस

Haryana Budget 2026: हरियाणा सरकार की और से वित्त वर्ष...