Kal Ka Mausam: 16 से 19 फरवरी हरियाणा में बारिश ठंड बढ़ने का अनुमान

Date:

Kal Ka Mausam: हरियाणा में लगतार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते फरवरी के शुरू में भी बारिश रही और फिर धुप निकलने के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब फिर से मौसम विभाग के द्वारा 16 से 19 फरवरी के बिच कई जिलों में बादल के साथ तेज ठंडी हवाएं चल सकती है जिसके चलते दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

हालंकि अभी 16 फरवरी तक मौसम ज्यों का त्यों ही शुष्क रहेगा। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट हो सकती है जबकि दिन में कई स्थानों पर धुप निकलने के कारण गर्मी भी महसूस हो सकती है।

हरियाणा मौसम अपडेट फरवरी 2026 Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: 16 से 19 फरवरी हरियाणा में बारिश ठंड बढ़ने का अनुमान
Kal Ka Mausam: 16 से 19 फरवरी हरियाणा में बारिश ठंड बढ़ने का अनुमान

फरवरी के शुरू से ही मौसम में बदलाव देखने को मिले है जिसके चलते सुबह शाम की ठंड और दिन में तापमान सही रहा है। जिससे ठंड से राहत मिली है। चंडीगढ़ IMD के मुताबिक भिवानी में अभी तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि सोनीपत में कम से कम 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जिससे पता चलता है की राज्य में दिन और रात के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। Kal Ka Mausam

16 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 16 तारीख तक मौसम ऐसे ही रहेगा इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के मुताबिक 16 तारीख को हरियाणा में बादल छाए रहेगें और 17 फरवरी से तेज हवाएं चलेगी। कई जिलों में हलकी बारिश के साथ बूंदाबांदी भी होने के आसार है। जिसके चलते ठंड फिर से बढ़ जाएगी।

अभी कैसा है तापमान का हाल

जानकारी के मुताबिक अभी प्रदेश में तापमान अम्बाला में करीब 11 डिग्री तक है और गुरुग्राम में करीब 11.3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। जिन में इससे थोड़ा कम करीब 10.३ डिग्री तापमान है और सोनीपत में कम से कम 6.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

बारिश और ठंड का क्या होगा असर

जानकारों का मानना है कि हल्की बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। इससे फसलों और पर्यावरण पर मिश्रित असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार- गेहूं और सरसों की फसलों को नमी का फायदा मिल सकता है लेकिन तेज हवाएं कुछ क्षेत्रों में नुकसान भी पहुंचा सकती हैं हलाकि ठंड बढ़ने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी

वायु गुणवत्ता में भी बदलाव

मौसम में बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता में भी बदलाव देखने को मिला है इसमें दिल्ली में AQI करीब 228 तक है जबकि फरीदाबाद में लगभग 204 तक AQI पहुंच गया है वही गुरुग्राम में करीब 192 और अंबाला में लगभग 204 का AQI है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related