Katra Amritsar Vande Bharat: भारत में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कई प्रयास किये जा रहे है ऐसे ही अब फिर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए अब पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत की खबर सामने आ रही है जिसके चलते रेलवे की और से बड़ा फैसला किया गया है। Katra Amritsar Vande Bharat
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने के अनुसार अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस अब नए रूट से चलेगी जिससे अब ट्रैन को जालंधर नहीं जाना पड़ेगा और गुरदासपुर और बटाला के रस्ते से सीधा अमृतसर कैंट पहुंचेगी। जिसके चलते अब 2 और शहरों को काफी लाभ होगा जो लम्बे समय से ऐसी रेल कनैक्टिविटी की मांग कर रहे थे।
जानें क्या होगा नया टाइम-टेबल Katra Amritsar Vande Bharat

रेलवे द्वारा जारी नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन नंबर 26406 कटरा से सुबह 06:40 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और ठीक 5 घंटे बाद यानी 11:40 बजे स्वर्ण मंदिर की नगरी अमृतसर पहुंच जाएगी। वापसी की यात्रा की बात करें तो ट्रेन नंबर 26405 अमृतसर स्टेशन से शाम 04:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 09:45 बजे तक यात्रियों को कटरा पहुंचा देगी। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगो और श्रद्धालुओं को होगा जो एक ही दिन में अपनी यात्रा पूरी करना चाहते हैं। Katra Amritsar Vande Bharat
गुरदासपुर-बटाला को मिली नई पहचान
अब तक गुरदासपुर और बटाला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के यात्री वंदे भारत जैसी सुविधाओं से वंचित थे। नए रूट के लागू होने के साथ ही यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जम्मू, पठानकोट कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला स्टेशनों पर रुकेगी। अधिकारियों का मानना है कि इस रूट परिवर्तन से न केवल रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। पठानकोट जैसे जंक्शन पर ठहराव बढ़ने से हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को भी कटरा और अमृतसर जाने के लिए एक बेहतर विकल्प मिल गया है।
घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल Katra Amritsar Vande Bharat
उत्तर रेलवे के अनुसार रूट में इस बड़े बदलाव के साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों के ठहराव और समय में भी मामूली अंतर आ सकता है।
इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद ऐप या पूछताछ खिड़की से नवीनतम समय-सारिणी की जाँच वश्य कर लें। यह नई व्यवस्था जल्द ही जमीन पर उतरने वाली है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। Katra Amritsar Vande Bharat

