LPG consumption : कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, 25 दिन बाद मिलेगा घरेलू सिलिंडर

Date:

LPG consumption : अमेरिका- इजराइल और ईरान की जंग के बीच रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार व प्रशासन हरकत में आ गए हैं। घरेलू सिलिंडर की उपलब्धता में किसी तरह की दिक्कत ना आए, इसलिए कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। जिले में एजेंसियों के पास कमर्शियल सिलिंडर का जो स्टाक उपलब्ध है, वो दिया जा रहा है। स्टाक खत्म होने के बाद कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से ढाबे- रेस्टोरेंट व रेहड़ी वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि एनसीआर में शामिल होने के कारण वे ईंधन में लकड़ी प्रयोग नहीं कर सकते। इसलिए कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिले, तो उनके तो काम बंद हो जाएंगे। सप्लाई पर रोक के चलते रेस्टोरेंट संचालक निर्धारित रेट से एक हजार से 1200 रुपये देकर भी कमर्शियल सिलिंडर खरीद रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने सिलिंडर की बुकिंग के लिए 21 की बजाय 25 दिन कर दिया है।

LPG consumption: Commercial cylinder supply halted, domestic cylinders to be available after 25 days
LPG consumption: Commercial cylinder supply halted, domestic cylinders to be available after 25 days

 

जिला प्रशासन के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को अंदेशा है कि कहीं सिलिंडर की किल्लत ना हो जाए। इसलिए बुकिंग का समय पूरा हुए बगैर ही उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। जिले में कुल 24 गैस एजेंसी हैं। वहीं तीन लाख 18 हजार 173 गैस कनेक्शन उपभोक्ता हैं। जिले में रोजाना लगभग 1030 कमर्शियल सिलिंडर और करीब साढ़े 13 हजार घरेलू सिलिंडर मांग रहती है।

एक हजार से 1200 रुपये ज्यादा मांगे जा रहे (LPG consumption)

बिसला स्वीट्स व अपरडैक रेस्टोरेंट के संचालक मंजीत बिसला ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक का असर मार्केट में दिखने लगा है। कमर्शियल सिलिंडर के रेट से एक हजार से 1200 रुपये ज्यादा मांगे जा रहे हैं। खुद होटल व रेस्टोरेंट वाले एक-दूसरे को फोन कर रहे हैं और कमर्शियल सिलिंडर ज्यादा रेट पर उनसे लेने के लिए तैयार हैं। सप्लाई पर रोक से उनका प्रभावित होगा।

LPG consumption: Commercial cylinder supply halted, domestic cylinders to be available after 25 days
LPG consumption: Commercial cylinder supply halted, domestic cylinders to be available after 25 days

 

एनसीआर में लकड़ी प्रयोग नहीं कर सकते, कोई हल निकाला जाए (LPG consumption)

राजा जी ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक संदीप सिहाग ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई से होटल व रेस्टोरेंट का काम प्रभावित होगा। एनसीआर में शामिल होने की वजह से जींद में होटल व रेस्टोरेंट पर ईंधन के रूप में लकड़ी का भी प्रयोग नहीं कर सकते हैं। अभी शादियों का सीजन चल रहा है। प्रतिदिन उनके रेस्टोरेंट में पांच से छह सिलिंडर की जरूरत है। सरकार कोई न कोई समाधान निकाले।

घरेलू गैस सिलिंडर का जिले में पर्याप्त स्टाक है : डीएफएससी (LPG consumption)

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सौरभ चोयल ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वहीं कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर सरकार की तरफ से रोक लगाई गई है। ताकि घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता में किसी तरह की दिक्कत ना आए। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयाप्त स्टाक है। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। इसलिए उपभोक्ता जरूरत के अनुसार की सिलिंडर लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related